ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री ने आई0आई0टी0, कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया • अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, • लखनऊ की प्रतिष्ठा बढ़ी: केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान • सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • जन्मोत्सव का गौरवपूर्ण आलोक : सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पुरोधा का अभिनंदन • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी • प्रधानमंत्री ने आई0आई0टी0, कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया • अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, • लखनऊ की प्रतिष्ठा बढ़ी: केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान • सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • जन्मोत्सव का गौरवपूर्ण आलोक : सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पुरोधा का अभिनंदन • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार

D

Dainik India News

• 7155 views
पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार

पहले अपराधी अवैध कब्जों के टूर्नामेंट खेलते थे, अब योगी सरकार उनके साथ जेल-जेल खेल रही: पीएम मोदी

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ''मेरठ और आसपास के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्ररक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हों या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्रभक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने प्रज्जवलित रखा है।

उन्होंने कहा, ''मेरठ, देश की एक और महान संतान, मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा है. कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा के नाम पर किया था. आज मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद जी को समर्पित की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा

पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे. पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे।

हमारे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोग कभी भूल नहीं सकते कि लोगों के घर जला दिए जाते थे और पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी।पहले की सरकारों के खेल का ही नतीजा था कि लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे।

अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रहें है। पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं।

सरकारों की भूमिका

अभिभावक की तरह होती है।योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है।

पीएम मोदी ने कहा, ''यहां मेरठ के सोतीगंज बाजार में गाड़ियों के साथ होने वाले खेल का भी अब द एंड हो रहा है. अब यूपी में असली खेल में बढ़ावा मिल रहा है।यूपी के युवाओं को खेल की दुनिया में छा जाने का मौका मिल रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!