ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ में जुटेगा वैश्विक प्लास्टिक उद्योग, 13 अगस्त को प्लास्टीविजन इंडिया 2026 का आगाज | 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला | पीजीआई के सामने डेढ़ किमी फ्लाईओवर, 30 करोड़ से दो बड़े नाले; चंद्रिका देवी से नैमिषारण्य तक सीधी बस सेवा से श्रद्धालुओं को भी राहत | ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | लखनऊ में जुटेगा वैश्विक प्लास्टिक उद्योग, 13 अगस्त को प्लास्टीविजन इंडिया 2026 का आगाज | 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला | पीजीआई के सामने डेढ़ किमी फ्लाईओवर, 30 करोड़ से दो बड़े नाले; चंद्रिका देवी से नैमिषारण्य तक सीधी बस सेवा से श्रद्धालुओं को भी राहत | ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” |
हाइलाइट न्यूज़
सरकारी दावों की खुली पोल   विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया सरकारी दावों की खुली पोल   विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया
Uncategorized English

12 सितम्बर को होने वाले समिट का सीएम योगी ने लिया जायजा जिसका शुभारंभ पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा

D

Dainik India News

35 views
12 सितम्बर को होने वाले समिट का सीएम योगी ने लिया जायजा जिसका शुभारंभ पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा

दैनिक इंडिया न्यूज

सार

वर्ष 1974 के उपरान्त यह समिट भारत में आयोजित हो रही, उ0प्र0 का सौभाग्य कि वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने जा रही, इसमें लगभग 46 देश प्रतिभाग करेंगे, बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भाग लेंगे

बिस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा पहुंचकर वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
ज्ञातव्य है कि इस समिट का शुभारम्भ 12 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने हेलीपैड, प्रदर्शनी हॉल एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 के उपरान्त यह समिट भारत में आयोजित हो रही है। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने जा रही है। इसमें लगभग 46 देश प्रतिभाग करेंगे। बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विदेशी मेहमान सुगमता के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें, इसके दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारीगण माइक्रो प्लान तैयार करते हुए उसी के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने इण्डियन डेयरी फेडरेशन एवं एन0डी0डी0पी0 के अधिकारियों से कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!