ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विधान भवन परिसर में स्थापितउनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की • फटाफट उत्तर प्रदेश की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें • हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स  • आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न • सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन • मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया • चीनी के साथ अब 'ग्रीन ईंधन' का स्रोत बन रहीं यूपी की चीनी मिलें: मुख्यमंत्री • Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan • मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विधान भवन परिसर में स्थापितउनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की • फटाफट उत्तर प्रदेश की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें • हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स  • आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न • सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन • मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया • चीनी के साथ अब 'ग्रीन ईंधन' का स्रोत बन रहीं यूपी की चीनी मिलें: मुख्यमंत्री • Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कार भारती अवध प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, मंचीय कला के संरक्षण की जिम्मेदारी विभा सिंह को

D

Dainik India News

• 8074 views
संस्कार भारती अवध प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, मंचीय कला के संरक्षण की जिम्मेदारी विभा सिंह को

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। संस्कार भारती अवध प्रांत की साधारण सभा की बैठक निरालानगर स्थित विद्या भारती शोध संस्थान में आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्ययोजना पर चर्चा हुई, जिसमें 64 कलाओं को पांच विभागों में विभाजित कर संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मैसूर मंजुनाथ की उपस्थिति में पांच विधाओं के विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मंचीय कला के संयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विभा सिंह को सौंपी गई, जो इस क्षेत्र में अपने समर्पण और अनुभव के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, साहित्य कला की जिम्मेदारी डॉ. अशोक अग्निपथी, लोककला की डॉ. कुमुद सिंह, और कला धरोहर की जिम्मेदारी डॉ. प्रभाकर जौहरी को दी गई।

प्रांत महामंत्री अमित कुमार ने संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की भी घोषणा की। सह महामंत्री के रूप में चंद्रभूषण सिंह, मंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह और पुनीत स्वर्णकार, तथा मातृशक्ति प्रमुख के रूप में किरन श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि भारतीय संस्कृति और कलाओं के संवर्धन व संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से मंचीय कला के क्षेत्र में नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक मंचीय कलाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। संस्कार भारती अपनी गतिविधियों के माध्यम से कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!