ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! पार्किंग के मामूली विवाद ने निगल लीं तीन जिंदगियां, कैमरे में कैद हुआ कत्लेआम | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! पार्किंग के मामूली विवाद ने निगल लीं तीन जिंदगियां, कैमरे में कैद हुआ कत्लेआम |
हाइलाइट न्यूज़
हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • Mann Ki Baat 100th Episode से पहले PM मोदी बोले- वाकई बहुत ही खास रहा सफर, रक्षामंत्री ने कहा 'मील का पत्थर' • कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी • सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान • सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • Mann Ki Baat 100th Episode से पहले PM मोदी बोले- वाकई बहुत ही खास रहा सफर, रक्षामंत्री ने कहा 'मील का पत्थर' • कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी • सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान • सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य

D

Dainik India News

• 1044 views
काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य

वाराणसी को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात; वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन और दो मार्गों पर मेमू सेवाओं का शुभारंभ, राजातालाब के लिए मासिक पास 95 रुपये तथा प्रयागराज रामबाग के लिए 220 रुपये निर्धारित

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

काशी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच रेल यात्रा का स्वरूप बदलने की दिशा में एक नई पहल हुई है। वाराणसी से नई दिल्ली के मध्य वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन तथा बनारस से प्रयागराज रामबाग और राजातालाब के बीच मेमू रेल सेवाओं का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वांचल की रेल कनेक्टिविटी को विस्तार देने की घोषणा की। नई वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन से काशी और दिल्ली के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग आठ से नौ घंटे रह जाने की बात कही गई, जबकि स्थानीय और अंतरनगरीय यात्रियों को सस्ती मासिक पास सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-काशी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का उल्लेख भी हुआ, जिसके साकार होने पर दोनों नगरों के बीच यात्रा लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी करने का लक्ष्य बताया गया।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर ट्रेन की विशेषताओं पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। दीपावली और छठ पर्व से पहले मिली इन तीन रेल सेवाओं को पूर्वांचल के यात्रियों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल केवल यातायात का साधन नहीं रह गई है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार लौहपुरुष ने 563 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की आधारशिला को सुदृढ़ किया था, उसी राष्ट्रीय एकता की भावना को भारतीय रेल उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देश को जोड़कर आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक आधारभूत संरचना का विस्तार विकास की नई संभावनाएं खोल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी ने अपनी प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास का नया स्वरूप प्रस्तुत किया है। तीन नई रेल सेवाओं का प्रारंभ इसी क्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

वन्दे भारत स्लीपर से बदलेगा रात्रिकालीन सफर का अनुभव

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच प्रारंभ की गई वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी के यात्रियों के लिए आधुनिक रेल परिवहन का नया विकल्प बताया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहले काशी से दिल्ली पहुंचने में लगभग 13 से 14 घंटे लगते थे, जबकि नई सेवा से यह दूरी लगभग आठ से नौ घंटे में तय की जा सकेगी। स्लीपर श्रेणी की सुविधा होने से यात्री रात में आरामदायक यात्रा कर अगले दिन सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

उन्होंने 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच देश की पहली वन्दे भारत चेयरकार ट्रेन के शुभारंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि अब स्लीपर संस्करण के माध्यम से लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। नई सेवा से काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच संपर्क और सुगम होने की उम्मीद है।

मेमू सेवाओं से दैनिक यात्रियों को आर्थिक राहत

बनारस-राजातालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच प्रारंभ की गई मेमू सेवाओं को स्थानीय आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और प्रयागराज दोनों ही देश की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरियां हैं। इनके बीच नियमित और सुलभ रेल संपर्क से श्रद्धालुओं के साथ किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की दरों की जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी से राजातालाब के बीच यात्रा के लिए मासिक पास का किराया 95 रुपये और वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए 220 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग और वंचित तबकों की यात्रा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार कर रही है। कार्यक्रम में कुल 10 मेमू सेवाओं के उद्घाटन की भी जानकारी दी गई।

इन सेवाओं का महत्व केवल यात्रियों के समय और धन की बचत तक सीमित नहीं है। नियमित रेल संपर्क से शिक्षा, व्यापार, स्थानीय रोजगार और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में रेल ढांचे का व्यापक विस्तार

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में कहीं मीटरगेज तो कहीं ब्रॉडगेज रेल लाइनें थीं। रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण का विषय लंबे समय तक चुनौती बना रहा, लेकिन अब प्रदेश की सभी रेल लाइनें ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो चुकी हैं और ब्रॉडगेज नेटवर्क का विद्युतीकरण भी पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि रेल लाइनों के विद्युतीकरण और आधारभूत संरचना के विस्तार से रेल परिचालन की क्षमता बढ़ी है तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। रेलवे के आधुनिकीकरण में सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। पहले मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती थीं। अब ऐसी जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास विकसित किए जा रहे हैं, जिससे सड़क और रेल यातायात को अलग-अलग संचालित करना संभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक पटरियों, विद्युतीकरण, ओवरब्रिज और अंडरपास जैसी व्यवस्थाओं से रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिली है। यह बदलाव केवल परिवहन व्यवस्था का विस्तार नहीं, बल्कि यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

मालगाड़ियों के लिए अलग गलियारे से व्यापार को सहारा

रेलवे के माल परिवहन ढांचे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को महत्वपूर्ण परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि इस गलियारे का एक हजार किलोमीटर से अधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। इसके माध्यम से मालगाड़ियों के लिए अलग रेल मार्ग उपलब्ध कराया गया है, जिससे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के संचालन को अधिक व्यवस्थित करने में सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि पहले मालगाड़ियों के कारण यात्री रेल सेवाओं के संचालन पर भी दबाव पड़ता था। माल की आवाजाही में विलंब से व्यापारियों और उद्योगों को कठिनाइयां होती थीं। विशेषकर समय पर कच्चा माल नहीं पहुंचने से कारोबार प्रभावित होता था। अलग मालवाहक गलियारे से माल परिवहन की गति और क्षमता में सुधार हुआ है। इससे औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति देने में सहायता मिल रही है।

दिल्ली-काशी के बीच बुलेट ट्रेन की योजना

कार्यक्रम में भविष्य की रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली और काशी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके साकार होने पर दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बुलेट ट्रेन के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। उनके अनुसार, प्रस्तावित कॉरिडोर में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी सहित कई शहरों को जोड़ने की योजना है। उन्होंने वाराणसी से दिल्ली के बीच प्रस्तावित यात्रा समय तीन घंटे 33 मिनट बताया।

रेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश के रेलवे बजट में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश को लगभग 1,100 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, जो अब बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने इसे प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जोड़कर प्रस्तुत किया।

157 रेलवे स्टेशनों को मिला आधुनिक स्वरूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। वाराणसी के कैंट, बनारस सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। स्टेशन परिसरों को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के साथ क्षेत्रीय संस्कृति एवं स्थानीय पहचान को भी स्थापत्य में स्थान दिया जा रहा है।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों, रेलगाड़ियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पहले रेलवे पटरियों के आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या रहती थी, लेकिन अब सफाई, आधुनिक शौचालयों और कोचों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के प्रयासों का प्रभाव रेलवे जैसे बड़े सार्वजनिक संस्थान में भी दिखाई दे रहा है। यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना और रेल परिसरों की व्यवस्था में सुधार करना सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा विषय है।

काशी के विकास में परिवहन और पर्यटन की बढ़ती भूमिका

मुख्यमंत्री ने काशी में सड़क, हवाई यातायात और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों और फ्लाईओवर का निर्माण, हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण तथा काशी विश्वनाथ धाम का विकास कनेक्टिविटी और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। गंगा के घाटों के पुनर्विकास के साथ उनकी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की वाराणसी यात्रा के दौरान नमो घाट पर आयोजित एयर शो का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में देश की रक्षा सेनाओं की क्षमता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस कार्यक्रम को लगभग 25 लाख लोगों ने देखा।

उन्होंने कहा कि काशी की प्राचीन आध्यात्मिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नई रेल सेवाएं इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आधार प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के रामबाग से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, विशाल सिंह चंचल, अन्नपूर्णा सिंह और राय धर्मेन्द्र सिंह सहित विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!