ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • <em>रिज़र्व बैंक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने मांगी पदोन्नति</em> • यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार  • मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • <em>रिज़र्व बैंक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने मांगी पदोन्नति</em> • यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार  •
उत्तर प्रदेश सरकार English

वैवाहिक वैभव का अनुपम उत्सव : स्नेह, सम्मान और सामाजिक समन्वय का दिव्य संगम

D

Dainik India News

• 7680 views
वैवाहिक वैभव का अनुपम उत्सव : स्नेह, सम्मान और सामाजिक समन्वय का दिव्य संगम

दैनिक इंडिया न्यूज़,21 Fab 2026 लखनऊ।प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ खंडपीठ) के सुविख्यात विधिवेत्ता अशोक वाजपेयी की सुपुत्री का विवाह-संस्कार राजधानी के सामाजिक एवं विधिक समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण पर्व में परिणत हुआ।

यह आयोजन मात्र पारिवारिक अनुष्ठान न रहकर मर्यादा, माधुर्य और सामाजिक समन्वय का अद्वितीय समागम सिद्ध हुआ। सुसज्जित प्रांगण में वैदिक ऋचाओं की अनुगूँज, परंपरागत विधि-विधानों की पावन गरिमा तथा आमंत्रित अतिथियों की आत्मीय उपस्थिति ने वातावरण को उल्लास, श्रद्धा और सौहार्द्र से आप्लावित कर दिया।

प्रत्येक क्षण में पारिवारिक स्नेह की स्निग्धता और सामाजिक एकात्मता की दीप्त अभिव्यक्ति स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी, जिससे समारोह असाधारण गरिमा से आलोकित हुआ।

इस मंगलावसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सप्रेम पधारे तथा वधू को आशीर्वचन प्रदान करते हुए नवदंपति के दांपत्य जीवन की मंगलमयी, समृद्ध एवं सौहार्द्रपूर्ण यात्रा हेतु हार्दिक शुभाशंसाएँ व्यक्त कीं।

उनके स्नेहसिक्त उद्गारों ने समारोह की प्रतिष्ठा को और अधिक प्रखर बना दिया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस. सी. मिश्रा अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित हुए और वधू को नवीन गृहस्थ जीवन के लिए मंगलकामनाएँ अर्पित कीं, जिससे आत्मीयता का वातावरण और भी सघन हो उठा।

इसी क्रम में अवध अधिवक्ता संघ, उच्च न्यायालय लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष आनंदमणि त्रिपाठी ने भी वर-वधू को दांपत्य जीवन की अखंड मंगलकामनाएँ प्रदान कीं। साथ ही पं. एस. चन्द्र, अध्यक्ष, अवध अधिवक्ता संघ तथा ललित किशोर तिवारी, महासचिव, अवध अधिवक्ता संघ, उच्च न्यायालय, लखनऊ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशिष्ट आयाम प्रदान करते हुए नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।

विविध विधिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से पधारे गणमान्य जनों की समवेत सहभागिता ने यह प्रतिपादित किया कि जब संस्कार, सम्मान और स्नेह एकत्रित होते हैं, तब उत्सव केवल संपन्न नहीं होता—वह चिरस्मरणीय बनकर समाज में सौहार्द्र के सूत्रों को दृढ़ करता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!