ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • दीपावली से पूर्व एक 1000kg विस्फोटक बरामद • फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी • नवनीत सहगल को मिली नई जिम्मेदारी ,प्रसार भारती के बने अध्यक्ष- जे पी सिंह • “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” • काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • दीपावली से पूर्व एक 1000kg विस्फोटक बरामद • फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी • नवनीत सहगल को मिली नई जिम्मेदारी ,प्रसार भारती के बने अध्यक्ष- जे पी सिंह • “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” • काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर •
Uncategorized English

सास-बहूका मिला साथ, जनसंख्या स्थिरीकरण का हो रहा प्रयास

D

Dainik India News

• 7088 views
सास-बहूका मिला साथ, जनसंख्या स्थिरीकरण का हो रहा प्रयास

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज

मऊ । जनसंख्या स्थिरीकरण और इसके लिए आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जनपद के गांव- गांव में सास-बहू सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। इन आयोजनों से लोगो में छोटे परिवार के लाभों के प्रति जागरूकता आ रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेश अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि गांव-गांव में सास बहू सम्मेलनों के आयोजन में गांव की सास व बहू भी शामिल हो रही हैं। ए0एन0एम0 और आशा संगिनी गांव में रहने वाली सास-बहुओं से खुलकर चर्चा कर उनको समझा रही है कि छोटा परिवार होने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। सास-बहू को उनकी ही स्थानीय भाषा में ए0एन0एम0, आशा समझाती है कि वह अपना परिवार छोटा किस प्रकार रख सकती है। किन साधनों का प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही प्रयास होता है कि सास भी बहू को छोटा परिवार रखने के प्रति जागरूक करें और मानसिक रूप से उसको सहयोग प्रदान करें। इस सम्मेलन में उनका संवेदीकरण किया जाता है।
परिवार नियोजन कल्याण के नोडल डॉ0 बी0के0 यादव ने बताया कि ए0एन0एम0 व आशा सम्मेलन में परिवार स्थिरीकरण, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास करती है। सास-बहू परिवार नियोजन संबंधी अपने अनुभवों को साझा कर सम्मेलन के माध्यम से गांव की महिलाओं में परिवार स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास करती है।
डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर डी0सी0पी0एम0 संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सास बहू सम्मेलन में सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर। परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में पूर्ण जानकारी। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि एवं परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों को अपनाने की जानकारी दी जा रही है।
डी0सी0पी0एम0 ने बताया कि 10 जनवरी से प्रारंभ इस सास-बहू सम्मेलन में जनपद के सभी नौ ब्लाकों में कुल 1868 सम्मलेन का आयोजन किया गया है, जिसमें अबतक 5604 सास ने 7472 बहू-बेटे के जोड़ों ने प्रतिभाग किया जिसमें लक्षित 24,284 के सापेक्ष 20,584 सास-बहू-बेटे ने सम्मेलन में भाग लिया जो कुल 83 प्रतिशत रहा है। इसमें कुल 1868 आशाओ के साथ 136 कुम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सी0एच0ओ0 ने इनका संवेदीकरण किया है।
लाभार्थी रानीपुर ब्लाक के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर चितविश्वा से सास प्रतिभा जिनकी उम्र 53 साल है, वह अपनी बहू रीना 29, बेटे अरुण 32 के साथ इस सम्मेलन में आई। उन्होंने बताया कि मेरे साथ बहू और बेटे को परिवार नियोजन की सही जानकारी मिली।
वहीं लाभार्थी रानीपुर ब्लॉक की गाँव कमलसेनपुर की सास मुन्नी देवी 58 वर्ष अपनी बहू अंशु 29 के साथ इस सम्मेलन में सम्मिलित हुई। उन्होंने बताया कि यहां पर काफी जानकारी दी गई शादी के बाद बच्चे प्लान करने, उसके बाद 2 बच्चों में अंतर के साथ उनकी देखभाल तक के बारे में बताया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!