ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को स्वीकृति मुख्यमंत्री ने अमृत वाटिका प्रांगण में ‘मेरी माटी-मेरा देश’अभियान के अन्तर्गत अमृत स्तम्भ का लोकार्पण किया शांति भंग की आशंका में कुल 23 व्यक्ति गिरफ्तार Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को स्वीकृति मुख्यमंत्री ने अमृत वाटिका प्रांगण में ‘मेरी माटी-मेरा देश’अभियान के अन्तर्गत अमृत स्तम्भ का लोकार्पण किया शांति भंग की आशंका में कुल 23 व्यक्ति गिरफ्तार Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन
Uncategorized English

बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

D

Dainik India News

34 views
बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी विभागों को सारी तैयारियां पूरी रखने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से जनपद में बाढ़ नियंत्रण को लेकर चल रही सभी परियोजनाओं की प्रगति एवं इस वर्ष बाढ़ नियंत्रण को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण को लेकर 5 परियोजनाएं हैं, जिसमें 4 परियोजना पूर्ण हो चुकी है। शेष एक परियोजना हथनी बांध का लगभग 50% कार्य पूर्ण हो चुका है। चिउटीदाढ़ कटाव निरोधक परियोजना, जो आजमगढ़ खंड के अंतर्गत है, उसका लगभग 85% कार्य पूर्ण हो चुका है।उन्होंने बताया 52650 ई0सी0 बैग, 1846 जी0ओ0 बैग एवं 530 घन मीटर स्टोन बोल्डर स्टॉक में रखे गए हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ चौकियां 1 जून से स्थापित है जो क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियों एवं पुलिस द्वारा स्थापित कुल बाढ़ चौकियों के बारे में भी जानकारी ली। बाढ़ से संबंधित सभी विभागों को सौपे गए कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी सारी तैयारियां पूरा कर ले। उन्होंने तहसील मधुबन एवं घोसी में विस्थापित लोगों के रहने हेतु स्थानों की जानकारी ली, साथ ही विस्थापित लोगों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्यान्न पैकेटों के तत्काल वितरण के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विस्थापित लोगों में वितरित किए जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।उन्होंने बाढ़ के दौरान शासन की तरफ से दिए जाने वाले राहत सामग्रियों के वितरण के रिकॉर्ड भी रखने के निर्देश दिए, साथ ही फर्जी डाटा फीडिंग से भी बचने को कहा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता नलकूप एवं समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त तहसीलदार, बाढ़ क्षेत्र से संबंधित ई0ओ0 सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!