ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • दो जूता चोरों को एक बहादुर क्षत्राणी धर दबोचा • <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> • सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं ने दिया जीत का भरोसा, बढ़ती महंगाई से महिलाओं में आक्रोश, होगा बड़ा आंदोलन-हनीफ खान • डायबिटीज़ : मीठा ज़हर जो घर-घर में फैल चुका है ,अब आयुर्वेद दे रहा जीवन का नया रास्ता–डॉ. टी.पी. तिवारी • 18 मई से सीवर संकट में डूबा सेक्टर-जे: शिकायतों के ढेर पर बैठा सिस्टम, आखिर कब मिलेगी राहत? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • दो जूता चोरों को एक बहादुर क्षत्राणी धर दबोचा • <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> • सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं ने दिया जीत का भरोसा, बढ़ती महंगाई से महिलाओं में आक्रोश, होगा बड़ा आंदोलन-हनीफ खान • डायबिटीज़ : मीठा ज़हर जो घर-घर में फैल चुका है ,अब आयुर्वेद दे रहा जीवन का नया रास्ता–डॉ. टी.पी. तिवारी • 18 मई से सीवर संकट में डूबा सेक्टर-जे: शिकायतों के ढेर पर बैठा सिस्टम, आखिर कब मिलेगी राहत? •
ताज़ा खबर English

मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 6264 views

उदयराज/डीडी इंडिया

प्रतापगढ़, । आसपुर देवसरा थाना के खटखटहवा पुल के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान रोकने पर फोर व्हीलर गाड़ियों में सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए किसी तरह घेरकर 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित 17 अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सात तस्कर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीन फोर व्हीलर गाड़ियां, 20 गाय-बैल, बाइक, दो नाजायज हथियार समेत कई औजार बरामद किए हैं पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि सटीक सूचना मिलने पर आसपुर देवसरा इलाके के खटखटहवा पुल के पास नाकाबंदी की गई थी। तभी तीन गाड़ियों में उधर से गोवंश तस्कर गुजरे तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तस्करों ने फायर किया तो पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। तीनों गाड़ियों को घेरकर 17 तस्करों को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर नवाब अली उर्फ झक्कड़ पुत्र मेंहदी हसन निवासी बहरौली थाना लम्भुआ जनपद सल्तानपुर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने सेराज उर्फ बब्बू व नौशाद निवासी बहरौली, मोहम्मद रऊफ पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ गुल्लू व इरशाद निवासी सिंगरामऊ, जिला जौनपुर, जीतू निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा, अनवर निवासी बहरीपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर, रिजवान निवासी सोनावां चांदा जनपद सुल्तानपुर, लालबहादुर पुत्र मुनीराज व ड्राइवर निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा, मोहर अली निवासी भाटीखुर्द थाना आसपुर देवसरा, इसहाक पुत्र नाजिम अली निवासी केवटली थाना आसपुर देवसरा, राबीश पुत्र राजेश व बुलन्दे निवासी रामगढ़ा, अकील पुत्र जान मोहम्मद निवासी गोबरहा थाना खुटहन जनपद जौनपुर, असलम पुत्र जुम्मनव मुमताज अली पुत्र पीर मोहम्मद निवासी बहरीपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 20 गोवंश व तीन चार पहिया वाहन, एक मोटर साइकिल, दो तमंचा, गोवध करने के उपकरण (हसिया, चापड़, चाकू) बरामद किया। इनके खिलाफ एफआइआर लिखी गई है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!