ब्रेकिंग न्यूज़
सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? |
हाइलाइट न्यूज़
मा० राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उनके 65वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक • मा० राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उनके 65वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • लखनऊ मेट्रो का नया सफ़र शुरू— चारबाग़ से ओल्ड कैंट तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंज़ूरी • शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक •
Uncategorized English

असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

D

Dainik India News

• 5718 views
असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,वाराणसी। बिहार से असलहा लाकर विभिन्न जनपदों में बेचने के मामले आरोपित असलहा तस्करों को कोर्ट से राहत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/फास्टट्रैक कोर्ट भावना भारती की अदालत ने समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू सिंह एवं भोला कुमार को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, चंद्रबली पटेल व संदीप यादव ने पक्ष रखा अभियोजन पक्ष के अनुसार के अनुसार एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद मुंगेर, बिहार से फैक्ट्री मेड पिस्टल बनाकर वाराणसी और गोरखपुर में असलहा तस्करी करने वाले अपराधियों के पास भेजा जाता है। जहां से अवैध पिस्टल वाराणसी तथा गोरखपुर के आसपास के अपराधियों को बेचा जाता है। उसी क्रम में 17 जुलाई 2025 को एसटीएफ को सूचना मिली कि पूर्व में जेल जा चुके पुराना अपराधी समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू निवासी रामचन्दीपुर के पास मुंगेर बिहार से गोविंद नामक व्यक्ति अपने आदमी भोला के जरिए 16 जुलाई को भेजा है। जिसे आज वाराणसी में किसी को देना है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर बावन बीघा रिंगरोड के पास एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रोका। तलाशी में गाड़ी में दो व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम समर बहादुर सिंह व भोला कुमार बताया। तलाशी में गाड़ी में रखे झोले से 4 पिस्टल मैगजीन लगी हुई व 03 अदद मैगजीन अलग से बरामद हुई। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!