ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी "भू-माफिया, तस्कर और अराजक तत्वों पर निर्णायक प्रहार करें" — मुख्यमंत्री योगी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी "भू-माफिया, तस्कर और अराजक तत्वों पर निर्णायक प्रहार करें" — मुख्यमंत्री योगी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश

D

Dainik India News

6621 views
तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश

“समर्थ भारत” : शिक्षा, कौशल और रोजगार का राष्ट्रीय संकल्प — युवाओं के सपनों को दे रहा नई उड़ान

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली / लखनऊ। बदलते आर्थिक और सामाजिक परिवेश में जहां लाखों युवा बेरोजगारी, सीमित अवसरों और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं Bhavrao Deoras Seva Nyas द्वारा संचालित “समर्थ भारत अभियान” देश के युवाओं के लिए आशा, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भविष्य का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।

यह अभियान केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि “शिक्षा के साथ रोजगार” उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के कारण देशभर में तेजी से युवाओं के बीच विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है। समर्थ भारत का उद्देश्य है कि कोई भी युवा केवल प्रमाणपत्र लेकर बेरोजगार न बैठे, बल्कि कौशल प्राप्त करने के साथ-साथ उसे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हों।

अभियान के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, एसी-फ्रिज एवं वाशिंग मशीन रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल कार्य, ड्राइविंग प्रशिक्षण, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटीशियन कोर्स तथा अन्य अनेक रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों को इस प्रकार तैयार किया गया है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला युवा तुरंत रोजगार के योग्य बन सके और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन की शुरुआत कर सके।

समर्थ भारत का मानना है कि भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सबसे प्रभावी मार्ग कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार सृजन है। इसी सोच के साथ अभियान गांव, कस्बों और शहरों तक पहुंचकर उन युवाओं को अवसर प्रदान कर रहा है जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद सही मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं।

विशेष रूप से यह पहल उन युवाओं के लिए नई आशा लेकर आई है जो छोटी-छोटी नौकरियों और सीमित आय के दायरे में अपने सपनों को खोते जा रहे थे। समर्थ भारत उन्हें तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और स्वरोजगार की शक्ति देकर उनके जीवन को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की सुविधाओं के साथ-साथ विदेशों में रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रोफेशनल लैंग्वेज प्रशिक्षण की भी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यानी एक ऐसा व्यापक मंच, जहां शिक्षा, तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता — चारों को एक साथ जोड़कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा रही है।

समर्थ भारत का स्पष्ट संदेश है कि

“हर हाथ को कौशल, हर युवा को सम्मानजनक रोजगार और हर परिवार को आत्मनिर्भरता।”

आज देश का युवा यदि सही प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन और रोजगार का अवसर प्राप्त कर ले, तो वह न केवल अपने परिवार की तस्वीर बदल सकता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

“समर्थ भारत” इसी संकल्प, इसी ऊर्जा और इसी राष्ट्रवादी भावना के साथ करोड़ों युवाओं के जीवन में नई चेतना जगाने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!