ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान • उप जिलाधिकारी मधुबन ने जन हित में अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यो से विरत न रहने की , की अपील • बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार नेआँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया • मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृतचित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया • वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा: • फटाफट दिल्ली की टॉप 20 खबरों को पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें • Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility • भाजपा नवगठित प्रदेश टीम को हार्दिक शुभकामनाएं - जितेंद्र प्रताप सिंह • तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान • उप जिलाधिकारी मधुबन ने जन हित में अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यो से विरत न रहने की , की अपील • बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार नेआँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया • मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृतचित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया • वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा: • फटाफट दिल्ली की टॉप 20 खबरों को पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें • Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility • भाजपा नवगठित प्रदेश टीम को हार्दिक शुभकामनाएं - जितेंद्र प्रताप सिंह •
Uncategorized English

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज

D

Dainik India News

• 6111 views
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 6 जुलाई।
राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' अब सिनेमाई पर्दे पर समाज को झकझोरने को तैयार है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के निर्माता, कलाकार और स्वयं कन्हैयालाल का परिवार भावुक उपस्थिति में मौजूद रहा।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक भारत एस. श्रिनेट ने बताया कि यह फिल्म न केवल एक सत्य घटना का पुनर्पाठ है, बल्कि एक सामाजिक दस्तावेज़ है जो न्याय की गुहार बनकर गूंजेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ, जौनपुर, उदयपुर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में की गई है, जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों को भी विशेष अवसर दिया गया है।

फिल्म के प्रमुख कलाकार आदित्य राघव ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में 15 से 20 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें मुस्ताक खान, एहसान कुरैशी और प्रीति झिंगानिया जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

सबसे भावुक क्षण तब आया, जब मंच पर कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा देवी और उनके दोनों बेटे अरुण व यश उपस्थित हुए। जशोदा देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम न्याय के लिए तीन साल से दर-दर भटक रहे हैं। हमारी यही प्रार्थना है कि 11 जुलाई को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आए, तो अधिक से अधिक लोग इसे देखें और सच्चाई से वाक़िफ़ हों।"

इस फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन से अधिक समाज को जागरूक करना और न्याय की पुकार को जन-जन तक पहुँचाना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!