ब्रेकिंग न्यूज़
पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery |
हाइलाइट न्यूज़
लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार • राष्ट्रीय सोच" द्वारा कांस्टीटयूशन क्लब आफ इंडिया ,नई दिल्ली मे आयोजित "शान ऐ हिंद" सम्मान समारोह सम्पन्न • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! • गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल • युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद • जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को जिला बदर करने के दिये आदेश • लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार • राष्ट्रीय सोच" द्वारा कांस्टीटयूशन क्लब आफ इंडिया ,नई दिल्ली मे आयोजित "शान ऐ हिंद" सम्मान समारोह सम्पन्न • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! • गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल • युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद • जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को जिला बदर करने के दिये आदेश •
Uncategorized English

भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन

D

Dainik India News

• 7123 views
भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जाट सभा, लखनऊ द्वारा एक गरिमामय एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं युवाओं ने सहभागिता करते हुए चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने तथा उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे ग्रामीण भारत, किसानों एवं कमजोर वर्गों की आस्था और विश्वास का प्रतीक थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में किसान, मजदूर तथा ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सतत संघर्ष किया और सत्ता की राजनीति के स्थान पर सेवा की राजनीति को प्राथमिकता दी।


इस अवसर पर भारतीय जाट सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह, अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी अपने समय में थीं। किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान आज भी उन्हीं के सिद्धांतों और विचारधारा में निहित है, जिसे समझने और लागू करने की आवश्यकता है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी राजेंद्र सिंह, जन सूचना आयुक्त ने चौधरी चरण सिंह के प्रशासनिक कौशल, निष्पक्ष निर्णय क्षमता एवं ईमानदार राजनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सत्ता को साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का माध्यम माना।
भारतीय जाट सभा लखनऊ के सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि भारतीय जाट सभा समाज को संगठित कर चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी इस दिशा में वैचारिक अभियानों को गति दी जाएगी।


कार्यक्रम में यशवीर सिंह (राज्य मंत्री), रामकुमार तेवतिया, रविकांत सिंह, सुनील कुमार चौधरी, डॉ. सुधीर मलिक, निशांत कुमार तथा मीडिया प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!