ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पीएम मोदी के आवाहन पर# हर घर तिरंगा# फहराने में अग्रणी रहे जेपी सिंह • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition • विकास कार्य में धांधली: पुरानी ईंटें हटाकर कराया इंटरलॉकिंग, बची सामग्री से बनाया खड़ंजा • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • कब्जे-अतिक्रमण में बुरे फंसे भगवान कर रहे मुक्ति का इंतजार • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक • खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम • पीएम मोदी के आवाहन पर# हर घर तिरंगा# फहराने में अग्रणी रहे जेपी सिंह • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition • विकास कार्य में धांधली: पुरानी ईंटें हटाकर कराया इंटरलॉकिंग, बची सामग्री से बनाया खड़ंजा • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • कब्जे-अतिक्रमण में बुरे फंसे भगवान कर रहे मुक्ति का इंतजार • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक • खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम •
उत्तर प्रदेश सरकार English

शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

D

Dainik India News

• 7337 views
शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने दिए नगर विकास को लेकर कड़े निर्देश

मेयर सुषमा खर्कवाल बोलीं — “मेरा शहर, मेरी शान”, स्वच्छ और सुंदर लखनऊ के लिए संकल्पित हैं हम

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।
नगर निगम स्मार्ट सिटी कार्यालय में आज लखनऊ जनपद की प्रभारी मंत्री एवं वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में नगर विकास से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त तथा नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लखनऊ को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, नाइट स्वीपिंग, सड़क और नाली सफाई, पार्किंग प्रबंधन, कर संग्रहण, नगर निगम संपत्तियों की सुरक्षा, मकान नंबरिंग, स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था और ग्राउंड वॉटर रिचार्ज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सतत और प्रभावी रहनी चाहिए। शहर में अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए, नगर निगम की भूमि की वीडियोग्राफी कर सुरक्षित किया जाए, और प्रत्येक मकान को यूनिक नंबर प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में कार्य करे तथा नालियों की सफाई हर माह समयबद्ध रूप से की जाए।

मंत्री ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाइट स्वीपिंग कार्य की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह पहल लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था में एक सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को और अधिक प्रभावी रूप में आगे बढ़ाया जाए ताकि शहर की सड़कों पर स्वच्छता और अनुशासन का वातावरण सदा बना रहे।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक के पश्चात कहा कि नगर निगम लखनऊ आदरणीय मंत्री जी के सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लखनऊ को और अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल शहर बनाया जाए। मेयर ने कहा कि नगर निगम की टीम पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है, और नागरिकों के सहयोग से लखनऊ को एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!