ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • एक दिलचस्प कहानी, जिसकी थी उसी को मिली ,मिलने में लग गए 68 साल • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप नीति 2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन सहित सभी क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मिल रहा है बढ़ावा • प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान • वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा • एक दिलचस्प कहानी, जिसकी थी उसी को मिली ,मिलने में लग गए 68 साल • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप नीति 2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन सहित सभी क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मिल रहा है बढ़ावा •
ताज़ा खबर English

भाजपा सभासद समेत चार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

D

Dainik India News

• 6813 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ, । लखीमपुर खीरी हिंसा कांड से जुड़े लखीमपुर शहर के सभासद सुमित जायसवाल, जिला कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, लखनऊ निवासी नंदन सिंह व बनवीरपुर निवासी शिशुपाल को एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट जेएम दीक्षा भारती ने चारों आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।एसआइटी ने सोमवार को लखीमपुर निवासी सभासद सुमित जायसवाल, आरोपित कारोबारी अंकित दास के गनर जिला कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, अंकित दास के दोस्त लखनऊ निवासी नंदन सिंह व बनबीरपुर निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसआइटी ने आरोपित सत्यम त्रिपाठी के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। लखीमपुर हिंसा कांड के समय सभासद सुमित जायसवाल का थार गाड़ी से उतरकर भागते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तभी से एसआइटी को सुमित की तलाश थी। चारों आरोपितों को विवेचक ने मंगलवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।लखीमपुर के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हिंसा के दौरान वाहन से रौंदकर चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। हत्या, दुर्घटना में मौत, बलवा आदि के आरोप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना तिकुनिया में मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ अक्टूबर को घटना से जुड़े दो आरोपित लवकुश राणा व आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।नौ अक्टूबर शनिवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में 12 घंटे की पूछताछ के देर रात एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार कर देर रात रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 12 अक्टूबर को अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को सुबह सवा सात बजे पलिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। 13 अक्टूबर को अंकित दास व उसके गनर लतीफ उर्फ काले क्राइम ब्रांच पहुंचे थे जहां एसआइटी ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। अब तक लखीमपुर हिंसा कांड से जुड़े दस आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।लखीमपुर हिंसा कांड से जुड़े आरोपित सभासद सुनीत जायसवाल, लखनऊ निवासी नंदन सिंह, कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, व बनवीरपुर निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार कर मामले के विवेचक ने मंगलवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से एसपीओ एसपी यादव ने चारों आरोपित से पूछताछ व घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन करने के लिए कोर्ट से 14 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल की। आरोपितों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी की प्रति की। पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर नियत की है । रिमांड के समय आरोपितों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने रिमांड निरस्त किए जाने की अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआइटी की जांच में अभी तक चारों आरोपितों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई अपराध कारित करना नहीं पाया गया है। जिसके चलते रिमांड निरस्त करने की याचना की है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!