ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
Pediatric Symposium at All India Institute of Child Health – Jitendra Pratap Singh • विधानसभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन किया • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 316.17 करोड़ रु की 86 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ईमानदारी का संकल्प, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान • एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी • तिनहरी में हुआ सीताहरण रामलीला का सुन्दर मंचन • जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव • Pediatric Symposium at All India Institute of Child Health – Jitendra Pratap Singh • विधानसभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन किया • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 316.17 करोड़ रु की 86 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ईमानदारी का संकल्प, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान • एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी • तिनहरी में हुआ सीताहरण रामलीला का सुन्दर मंचन • जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6120 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

खंड- प्रथम के सभी पैरामीटर्स में खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्यों में सुधार लाने के दिए कड़े निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से जनपद में विद्युत व्यवस्था के सुधार हेतु प्रयास, प्रत्येक खंड में इस माह अब तक की गई छापेमारी की कार्यवाही, राजस्व वसूली, डोर टू डोर कांबिंग कार्यों, उपभोक्ताओं को कॉलिंग, नेवर पेड उपभोक्ताओं की संख्या, बिलिंग की स्थिति आदि के बारे में खंड वार विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने इस संबंध में गत माह में की गई कार्यवाहीयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली।
समीक्षा के दौरान खंड वार की गई कार्रवाइयों एवम् उसके परिणामो में भारी असमानता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंता एवं एस.डी.ओ. को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। खंड प्रथम में सभी पैरामीटर्स पर खराब प्रदर्शन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डिवीजन प्रथम को चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को जे. ई. स्तर पर की जाने वाली सारी कार्यवाहीयों का डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए, साथ ही अब तक की गई कार्रवाईयों की डाटा रिपोर्ट 1 सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी एस.डी.ओ.एवं जे. ई. को छापेमारी एवं डोर टू डोर कांबिंग कार्यों को बढ़ाकर,दिए गए लक्ष्य के अनुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बड़े उपभोक्ताओं की वसूली पर जोर देने को भी कहा, जिससे राजस्व वसूली में गुणात्मक वृद्धि हो सके। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अगली बैठक से पूर्व निर्धारित सारे पैरामीटर्स के डाटा अपडेट रखने के साथ मीटिंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए, जिससे गत माह की हुई सारी कार्रवाईयों के हिसाब से कमियों का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता समस्त एस.डी.ओ. एवं समस्त जे. ई. उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!