ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
04 किग्रा 500 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार <em>बालू खनन माफियाओं का चल रहा अपना अवैध धंधा पुलिस का सहयोग</em> Commotion and Acrimony in Legislatures a Matter of Concern: Lok Sabha Speaker संस्कृतभारती अवधप्रान्त की दो दिवसीय समीक्षा- योजना गौष्ठी सम्पन्न- जे पी सिंह प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> 04 किग्रा 500 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार <em>बालू खनन माफियाओं का चल रहा अपना अवैध धंधा पुलिस का सहयोग</em> Commotion and Acrimony in Legislatures a Matter of Concern: Lok Sabha Speaker संस्कृतभारती अवधप्रान्त की दो दिवसीय समीक्षा- योजना गौष्ठी सम्पन्न- जे पी सिंह प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

भाजपा का मतदाता महाअभियान: यूपी शिक्षक और कार्यकर्ता घर–घर करेंगे दस्तक

D

Dainik India News

32 views
भाजपा का मतदाता महाअभियान: यूपी शिक्षक और कार्यकर्ता घर–घर करेंगे दस्तक

यूपी शिक्षक बने लोकतंत्र के प्रहरी — जनजागरण से जोड़े हर घर को अभियान से

बीएलओ से बूथ अध्यक्ष तक एकजुट, शिक्षक वर्ग निभा रहा अग्रणी भूमिका

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मध्य विधानसभा में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर तथा पश्चिम विधानसभा में जे.एस. लॉन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।


इस कार्यशाला में बीएलओ से लेकर बूथ अध्यक्षों तक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वहीं यूपी शिक्षक वर्ग ने भी सक्रिय सहयोग देते हुए मतदाता जागरूकता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मध्य विधानसभा की कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, उपविजेता रजनीश गुप्ता और सुधीर हलवाशिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह पुनरीक्षण अभियान उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों की 1843 विधानसभाओं में लगभग 51 करोड़ मतदाताओं को कवर करेगा।
यह प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होगी। पहला चरण — प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण — 3 नवम्बर को पूर्ण हुआ। वर्तमान (द्वितीय) चरण की तैयारी हेतु यह कार्यशाला आयोजित की गई है। यह अभियान 4 नवम्बर से शुरू होकर 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और संकलित करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में केवल वही नाम शामिल होंगे जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया है। जिनका नाम वर्ष 2003 की सूची में दर्ज है, उन्हें केवल एक पासपोर्ट आकार फोटो लगाकर प्रपत्र देना होगा।
जिनका नाम 2025 की सूची में है, लेकिन 2003 की सूची में नहीं, और जिनके माता-पिता या दादा का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, वे उसकी छायाप्रति संलग्न कर सकते हैं।
यदि किसी का नाम 2025 की सूची में है और परिवार का नाम भी 2003 की सूची में नहीं है, तो फोटोयुक्त पहचान पत्र देना होगा। कुल 11 दस्तावेज मान्य हैं, जबकि आधार कार्ड आंशिक रूप से मान्य है और इसके साथ अन्य किसी एक पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।

जिन परिवारों का नाम पहले से सूची में है, उन्हीं के नए सदस्यों के नाम जोड़े जाएंगे।
यदि किसी का नाम किसी अन्य बूथ पर दर्ज है, तो वह फार्म-7 भरकर नाम कटवाए और रसीद के साथ अपने क्षेत्र के बीएलओ को फार्म-6 जमा करे ताकि नया नामांकन हो सके।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्षों को अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय बनाकर मतदाता परिवारों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा —
“यूपी शिक्षक समाज के बीच सबसे प्रभावशाली वर्ग है, इसलिए वे घर-घर दस्तक देकर मतदाता जागरूकता को नई दिशा दें। यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अभियान है, और हर शिक्षक इसकी रीढ़ है।”

उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा और सभी बीएल-2 कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र समय पर जमा हो। कोई भी व्यक्ति इस भ्रम में न रहे कि पुराना नाम पर्याप्त है — सभी नामों का पुनः सत्यापन अनिवार्य है।

तीसरा चरण 9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।चौथा चरण 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्तियाँ दर्ज करने का रहेगा।पाँचवाँ चरण 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सत्यापन और निस्तारण का होगा, जबकि छठा चरण 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ पूर्ण होगा।

पश्चिम विधानसभा की कार्यशाला में उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, चेतन सिंह बिष्ट, प्रकाश मिश्रा, पुरुषोत्तम पूरी, जया शुक्ला, यू.एन. पांडेय, दीप प्रकाश सिंह, विमल चौधरी, सोमेंद्र पांडेय, संदीप तिवारी, पार्षदगण, बूथ अध्यक्षगण एवं शक्ति केंद्र संयोजकगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!