ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • सीएम योगी ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, सरकारी आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज • वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें • भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • सीएम योगी ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, सरकारी आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज • वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें • भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश

D

Dainik India News

• 7527 views
स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश

नगरीय निकाय निदेशालय और नगर निगम ने किया आयोजन

सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, गीला-सूखा कचरा अलग करने पर जोर

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ — गोमती नगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय में सोमवार को “स्वच्छ कार्यालय” कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें “हर घर तिरंगा” अभियान को जोड़ते हुए स्वच्छता के महत्व पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

शंकर पूर्व वार्ड दतृतीय के पार्षद उमेश चन्द्र सनवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने घरों, कार्यालयों और बाजार क्षेत्रों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने पर विशेष जोर दिया।

गीला कचरा (जैसे सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन) को अलग निकाला जाए।

सूखा कचरा (जैसे प्लास्टिक, कागज, धातु) अलग एकत्रित किया जाए।

मीडिया के माध्यम से सनवाल ने यह भी सुझाव दिया कि जिन घरों और कार्यालयों में बगीचे हैं, वहाँ पत्तियां, घास और जैविक अवशेषों को अलग इकट्ठा कर कम्पोस्ट तैयार किया जाए। यह कम्पोस्ट बागवानी के लिए एक उत्कृष्ट और पर्यावरण-अनुकूल खाद के रूप में काम करेगा, जिससे रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी।

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि यदि किसी क्षेत्र में कचरे की मात्रा अधिक है, तो कचरा निपटान मशीन (Disposal Machine) लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है। इस मशीन से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा, जिससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा बल्कि बदबू और प्रदूषण की समस्या भी कम होगी।

“हर घर तिरंगा” अभियान को स्वच्छता से जोड़ते हुए पार्षद ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्वच्छ वातावरण भी देशभक्ति का ही एक रूप है। साफ-सुथरे मोहल्ले, बाजार और कार्यालय न केवल सौंदर्य बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हैं।

कार्यशाला के अंत में पार्षद ने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को “देश के भविष्य और जनस्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक विज़न” बताते हुए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!