ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari • श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समस्त राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह • तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण के साथ लोक आस्था का भी सम्मान हो रहा : मुख्यमंत्री • निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी • मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari • श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समस्त राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह • तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण के साथ लोक आस्था का भी सम्मान हो रहा : मुख्यमंत्री • निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी •
Uncategorized English

कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

D

Dainik India News

• 7713 views
कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वसूली करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवम् राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर प्राप्तियो पर विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान व्यापार कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, विद्युत, परिवहन, खनन आदि में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्राप्तियो पर जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।स्टांप रजिस्ट्रेशन में सभी बड़े बैनामों की सूची तैयार कर तहसीलों को उपलब्ध कराने एवं स्टांप चोरी का मामला प्रकाश में आने पर स्टांप वाद दर्ज कर जुर्माना लगाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबंधक स्टांप को दिए गए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 10 किलोवाट से ज्यादा के कनेक्शन वालों के खिलाफ बकाये वसूली को लेकर जितने भी एफ0आई0आर0 दर्ज कराए गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए। इस दौरान सिर्फ आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्तियो की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जनपद स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इनके चल एवं अचल संपत्तियों को यथाशीघ्र कुर्क एवं नीलामी की प्रक्रिया अपनाकर वसूली कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर आई समस्त शिकायतों का हर हाल में शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। वादों के निस्तारण के समीक्षा के दौरान निस्तारण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों को इस कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए। आडिट आपत्तियों के समीक्षा के दौरान आपदा, खनन एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के स्तर पर तीन साल से भी ज्यादा की ऑडिट आपत्तियां लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी संबंधितो को इस माह में सभी लंबित आपत्तियों में रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यवाइयो,पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत विभिन्न तहसीलों में लंबित 17 मामलों को जिलाधिकारी ने इस सप्ताह के अंदर ही निस्तारण करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियो को दिए। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को तय सीमा के अंदर ही जारी करने एवम् उत्तराधिकार एवं वरासत के लंबित मामलों को भी यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियो को सरकारी भूमि पर पात्र कब्जेदारों को पट्टा दिलाने एवं अपात्र कब्जेदारो से यथाशीघ्र भूमि को खाली कराने को भी कहा। स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान तहसील घोसी की प्रगति लगातार धीमी होने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घोसी को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के भूलेख सत्यापन की डाटा फीडिंग कार्य में तेजी लाकर इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियो को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने समस्त अधिकारियों को शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाते हुए सभी प्रमुख कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार,समस्त ई.ओ. सहित अन्य सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

M
Mark 6 months ago

Thanks for your blog, nice to read. Do not stop.