ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर • सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार • लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन • जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज • एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर • सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार • लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन • जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज •
उत्तर प्रदेश English

सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार

B

Bhargav Bhargav

• 6852 views
सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार

मनोज टण्डन दैनिक इंडिया न्यूज बिजनौर

सहपाठी ने ही किया था कक्षा नौ के छात्र रोहित का कत्ल बिजनौर/नगीना/धामपुर (बिजनौर)। नगीना निवासी कक्षा नौ के छात्र रोहित की हत्या उसके सहपाठी ने ही की थी। दोनों की गहरी दोस्ती थी और घर पर आना जाना था।
आरोपी छात्र ने बहन से प्रेम संबंधों के शक में दोस्त का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बैग से हत्या में इस्तैमाल किया गया चाकू बरामद किया है।
शुक्रवार को पुलिस ने एमएम इंटर कॉलेज नगीना में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र रोहित की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने रोहित की कक्षा में ही पढ़ने वाले नगीना निवासी किशोर को गिरफ्तार किया है। जिसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। आप को बता दें कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी रोहित कुमार की बृहस्पतिवार शाम धामपुर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी गई थी। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रोहित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बाइक टोल प्लाजा से गुजरी, जिस पर रोहित पीछे बैठा हुआ, जबकि उसका दोस्त बाइक चलाता हुआ नजर आया। फुटेज देखने के बाद आरोपी छात्र को रात में ही गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र ने पकड़े जाने के बाद बताया कि उसने नगीना के काला खेड़ी में स्थित एक शराब की दुकान से शराब के छह पव्वे खरीदे। इसके बाद बाइक से अपने साथ रोहित को लेकर धामपुर की तरफ एक बाग में चला गया। पांच पव्वे शराब रोहित को पिला दी और एक पव्वा खुद पीने के बाद चाकू से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि रोहित उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती थी। वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसके बाद उसने रोहित की हत्या करने की योजना बना डाली।

धामपुर में डेरा डाले रहे डीआईजी और जिलाधिकारी

धामपुर। नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र की हत्या के मामले में डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर बृहस्पतिवार रात दो बजे तक धामपुर कोतवाली में डेरा डाले रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही डीआईजी मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि रोहित के पिता सुभाष वाल्मीकि ने उसके सहपाठी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि उनके पुत्र रोहित का उसके दोस्त के यहां आना जाना था। उनका पुत्र बृहस्पतिवार को नगीना के एमएम इंटर कॉलेज में पढ़ने गया, लेकिन वह घर नहीं लौटा। शाम को उसका शव धामपुर क्षेत्र में पड़ा होने की सूचना मिली।


धामपुर, नगीना पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा


सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ का कहना है कि धामपुर और नगीना पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया गया। सहपाठी ने ही रोहित को शराब पिलाने के बाद उसकी धामपुर थाने के जंगल में हाईवे 47 पर एक बाग में लाकर बृहस्पतिवार को दोपहर चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी किशोर को गिरफ्तार कर उसका शुक्रवार को चालान कर दिया है।

रोहित के परिजनों ने तीन घंटे तक लगाए रखा जाम

नगीना। थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी छात्र रोहित कुमार की बृहस्पतिवार को हुई हत्या के बाद जब उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन शव सड़क पर रखकर हत्यारोपी को मौके पर बुलाने, आरोपी तत्काल फांसी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए।
करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के कारण नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। एएसपी देहात राम अर्ज, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतक छात्र के परिजनों को समझाया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने ग्रामीणों व परिजनों से कई दौर की वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। एहतियात के तौर पर पुलिस ने नगीना में पैदल मार्च भी किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!