ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
विद्युत सामान्य की टीम ने 40 साल से मैच जीता लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंची विद्युत ऑपरेशन • आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना प्रधानमंत्री का "मन की बात" • The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक • विद्युत सामान्य की टीम ने 40 साल से मैच जीता लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंची विद्युत ऑपरेशन • आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना प्रधानमंत्री का "मन की बात" • The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु लगाए जाएंगे कैंप, • नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

संभावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश

D

Dainik India News

• 8043 views
मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ। मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल, जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल, छायादार स्थान तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हेलीपैड एवं जनसभा स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टेंट, मंच एवं हेलीपैड निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं वीआईपी सुरक्षा के व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!