ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कवयित्री पूजाश्री व अभिनेत्री प्रोड्यूसर पूनम झावर को मिला "अटल अवार्ड 2022" • विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. • विधान सभा अध्यक्ष के समापन उद्बोधन के साथ मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित-महाना • चिन्मय मिशन आश्रम मे सम्पन्न हुई लोकभारती की मंगलमान बैठक - जितेन्द्र प्रताप सिंह • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की विशेष समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न • साइबर पीड़ित की समस्या लेकर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की समीक्षा बैठक संपन्न • भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? • कवयित्री पूजाश्री व अभिनेत्री प्रोड्यूसर पूनम झावर को मिला "अटल अवार्ड 2022" • विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. • विधान सभा अध्यक्ष के समापन उद्बोधन के साथ मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित-महाना • चिन्मय मिशन आश्रम मे सम्पन्न हुई लोकभारती की मंगलमान बैठक - जितेन्द्र प्रताप सिंह • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की विशेष समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न • साइबर पीड़ित की समस्या लेकर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की समीक्षा बैठक संपन्न • भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? •
Astrology English

लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन: उत्तर प्रदेश बना डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब

D

Dainik India News

• 10646 views
लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन: उत्तर प्रदेश बना डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत टाइटेनियम प्लांट और 7 अत्याधुनिक परियोजनाओं की नींव रखी गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली कार्यक्रम में लिया भाग

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट भारत के "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" अभियानों के तहत रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर टाइटेनियम एवं सुपर एलॉय मैटेरियल प्लांट का भी उद्घाटन हुआ और स्ट्रैटजिक मैटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स की सात प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसमें एयरोस्पेस प्रेसिसन कास्टिंग प्लांट, फोर्ज शॉप, पाउडर मैटलर्जी फैसिलिटी और स्ट्राइड एकेडमी जैसी यूनिट्स शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि, “डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास का केंद्र बनाया है। अब राज्य जल्द ही दुनिया के शीर्ष रक्षा उत्पादन और निर्यात केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा।”

वर्चुअल माध्यम से जुड़े रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “सिर्फ 40 महीनों में ब्रह्मोस इंटीग्रेशन सेंटर की स्थापना हो सकी, यह मुख्यमंत्री जी की दूरदृष्टि और प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है। आज उत्तर प्रदेश रक्षा मैन्युफैक्चरिंग में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर अग्रसर है।”

उन्होंने याद दिलाया कि यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नेशनल टेक्नोलॉजी डे भी है — वह दिन जब 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत ने वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की थी।

डिफेंस कॉरिडोर: निवेश और रोजगार का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत छह नोड — लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, आगरा और अलीगढ़ — में कार्य जारी है। अब तक 180 एमओयू किए जा चुके हैं, जिनमें ₹34,000 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावित है और ₹4,000 करोड़ का निवेश पहले ही हो चुका है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारा सपना है कि यूपी सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि विश्व का डिफेंस एक्सपोर्ट हब बने। लखनऊ, कानपुर जैसे ऐतिहासिक औद्योगिक शहरों को पुनः उनके गौरव की ओर अग्रसर किया जा रहा है।”

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम

ब्रह्मोस इंटीग्रेशन फैसिलिटी के माध्यम से अब मिसाइल निर्माण की प्रक्रिया भारत में ही पूर्ण रूप से संभव हो सकेगी। इससे न केवल देश की रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी, बल्कि अन्य देशों पर रक्षा सामग्री के लिए निर्भरता भी समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं को बधाई देते हुए कहा, “आतंकवाद को कुचलने के लिए पूरे भारत को एकजुट होने का समय आ गया है।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!