ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा विधायक ने मंगल पांडे की प्रतिमा का किया अनावरण • एरिया में फैली सनसनी: यातायात कर्मी ने गले में फंदा बांधकर दिया • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 से अधिक लोग घायल, दो की मौके पर दर्दनाक मौत • राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह • समाधान दिवस का हुआ सफल आयोजन • भाजपा विधायक ने मंगल पांडे की प्रतिमा का किया अनावरण • एरिया में फैली सनसनी: यातायात कर्मी ने गले में फंदा बांधकर दिया • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 से अधिक लोग घायल, दो की मौके पर दर्दनाक मौत • राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • संस्कृतभारती बाराबंकी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर - जितेन्द्र प्रताप सिंह • समाधान दिवस का हुआ सफल आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 7464 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

औद्योगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज मऊ: जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं को वहां उपस्थित सभी उद्यमियों को अवगत कराते हुए अब तक हुई कार्रवाईयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य 58 के सापेक्ष 70 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित है। 18 आवेदन पत्र पर स्वीकृति तथा 8 आवेदन पत्रों का वितरण की कार्यवाही विभिन्न बैंकों द्वारा की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित  लक्ष्य 53 के सापेक्ष 74 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित हैं, जिनमें 08 आवेदन पत्रों की स्वीकृति/वितरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने 74 आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 10 आवेदन पत्र पर स्वीकृति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों दर्जी, मोची, सुनार ,टोकरी बुनकर, हलवाई, लोहार, बढ़ई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री हेतु लाभार्थियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन शिफ्टिंग की चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि इस संदर्भ में एम0डी0 को पत्र लिखा जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में तत्काल एम0डी0 से संवाद स्थापित कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा के नाला एवं पानी की निकासी के चर्चा दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में विद्युत तार के सैग के ढीला होने एवं अतिरिक्त इंसुलेटेड वायर या पोल संबंधित चर्चा के दौरान अधीशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि विद्युत तार को ठीक करा दिया गया है, साथ ही कोई योजना या फंड मिलने पर अतिरिक्त इंसुलेटेड वायर या पोल संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण करा दिए जाएंगे। पी0एम0ई0जी0पी0 योजना के अंतर्गत सुनील मौर्या की पत्रावली बैंक द्वारा आपत्ति लगाकर वापस करने के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि पुराने लोन के पूर्ण होने के उपरांत ही नया लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में साफ सफाई की समस्या के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए एवं दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!