ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
पूर्वी विधानसभा में हुआ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला • राज्य की कानून व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर कार्यभार संभालने के बाद सक्रिय हुए डीजीपी राजीव कृष्ण • “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प • संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है: अमित शाह • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • आशुतोष टण्डन "गोपाल भईया" का बृह्मलीन होना मेरी व्यक्तिगत क्षति - जे पी सिंह • 04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन • 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी • पूर्वी विधानसभा में हुआ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला • राज्य की कानून व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर कार्यभार संभालने के बाद सक्रिय हुए डीजीपी राजीव कृष्ण • “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प • संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है: अमित शाह • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • आशुतोष टण्डन "गोपाल भईया" का बृह्मलीन होना मेरी व्यक्तिगत क्षति - जे पी सिंह • 04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन • 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा मीलों सफर, घर पर मिलेगा शुद्ध पानी:यूपी सरकार

D

Dainik India News

• 6677 views

हरिंद्र सिंह।डीडी इंडिया

झांसी जिले से करीब 20 किमी दूर पथरीली जमीनों के बीच मऊरानीपुर तहसील का एक गांव है बुखारा। इस गांव के लोगों की सबसे बड़ी परेशानी पीने का पानी है। वर्षों से महिलाएं कई किमी दूर से सिर पर पानी ढोकर लाती हैं। सुबह 4 बजे से शुरू होने वाला ये सिलसिला देर शाम तक बदस्तूर जारी रहता है। लेकिन पीने के पानी की इस जद्दोजहेद के बीच उम्मीद की किरण उनके जीवन में खुशियों का संदेश लेकर आई है। दरअसल सरकार की हर घर नल योजना की पाइप लाइन बुखारा गांव में बिछना शुरू हो गई है। जल जीवन मिशन के तहत इस पाइप लाइन से कुछ दिनों में ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

बुखारा गांव की गुड्डी बताती हैं कि करीब 20 सालों से वो सिर पर पानी ढोकर ला रही हैं। आधे से अधिक दिन पानी भरने की जद्दोजहद में ही बीत जाता है। उसके बाद परिवार के लिए समय ही नहीं बचता लेकिन जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना गांव के लोगों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी।

गांव की तुलसी बताती हैं कि सुबह से शाम तक पानी भरने की मेहनत के बाद भी पीने योग्य पानी नहीं मिलने से बीमारियां आफत बनी थीं। आधे से ज्यादा पैसा इलाज में ही खर्च हो रहा था। पर सरकार की हर घर नल योजना से शुद्ध जल मिलने लगेगा। तो बीमारियां भी कम होंगी और हमारा पैसा भी बचेगा।

बुखारा गांव के ग्राम प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना से झांसी में अभूतपूर्व बदलाव आएगा। शुद्ध पानी मिलने से गांव की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना के सहयोग में गांव-गांव में लोगों को पानी बचाने के लिए वो जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

झांसी के विकासखंड मऊरानीपुर निवासी कंचन ने बताया कि शुद्ध पानी मिलने से गांव की महिलाओं को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। सरकार की हर घर नल योजना से पानी के लिए होने वाले झगड़े अब नहीं होंगे। महिलाओं में इस योजना के शुरू होने की सबसे अधिक खुशी है।

मऊरानीपुर निवासी रामकुंवर ने बताया कि मार्च से जुलाई तक जिले में पानी की किल्लत रहती थी। पठारी क्षेत्र होने की वजह से हैण्डपम्प भी सूख जाते थे। प्रदेश सरकार की सात जनपदों के लिए हर घर नल योजना से अब गांव के लाखों लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा।

राज्य सरकार ने झांसी और महोबा समेत बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम लगभग पूरा कर लिया है। ट्रायल रन के साथ बहुत जल्द योजना का लाभ लाखों की आबादी को मिलने जा रहा है। बता दें कि बुन्देलखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 32 परियोजनाओं में कुल 467 पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!