ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह • लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा • ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ • लोकपाल मनरेगा ने की अनियमितताओं की शिकायत की स्थलीय जांच • Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture • तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह • लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा • ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ • लोकपाल मनरेगा ने की अनियमितताओं की शिकायत की स्थलीय जांच • Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

D

Dainik India News

• 14485 views
दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने को बताया प्राथमिकता

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।मधुबन क्षेत्र को शनिवार को नया क्षेत्राधिकारी मिल गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

गौरतलब है कि मधुबन के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय का गत 4 जून को सहायक सेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरण हो गया था। उनके स्थान पर अब दिनेश दत्त मिश्रा को मधुबन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व वह घोसी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को जनोन्मुखी बनाते हुए आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!