ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा नेता नीरज सिंह के जन्मोत्सव पर समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने की शुभकामनाओं की वर्षा - जितेंद्र प्रताप सिंह • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • “संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह • शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सासंस्थान नोएडा विस्तार,उन्नयन के पथ पर • भाजपा नेता नीरज सिंह के जन्मोत्सव पर समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने की शुभकामनाओं की वर्षा - जितेंद्र प्रताप सिंह • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • “संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह • शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सासंस्थान नोएडा विस्तार,उन्नयन के पथ पर •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

D

Dainik India News

• 6684 views
अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

◆अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप मे तैयार हो रही है वृहद टेंट सिटी

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या 25 जनवरी। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा बाद दर्शनार्थियों की आने वाली अपार संख्या के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान मूर्त रूप ले रहा है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भगवान श्रीरामलला मंदिर के दर्शन के लिए बहुत बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने और उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन फील्ड टाउनशिप क्षेत्र में उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे टेंट सिटी का निरीक्षण किया। 

इस टेंट सिटी में लगभग 25 हजार श्रद्धालु एक साथ ठहर सकते हैं। उन्होंने सभी डॉरमेट्री में स्थित बेड्स की नम्बरिंग करने, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता के साथ ही सभी व्यवस्थायें समुचित रखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि डॉरमेट्री और परिसर में इलेक्ट्रिक और फायर सेफ़्टी के सभी मानकों का अनुसरण किया जाए तथा पर्याप्त वेंटिलेशन भी रहे। 

उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की निरंतर साफ सफाई करने और परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी के मध्य बनी सड़कें ऊंची-नीची हैं जिसमें बरसात होने पर जल भराव होने की संभावना है, इसलिए इन गड्ढों को भरा जाय तथा सड़कों को रोलर चलाकर मोटरेबुल बनाया जाय।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेन्ट सिटी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा इसे आकर्षक एवं साफ-सुथरा बनाया जाय। सम्पूर्ण टेन्ट सिटी परिसर में नियमित रूप से अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा आगन्तुकों के लिए अच्छे शौचालय एवं शुद्ध पेयजल के साथ ही समस्त आधारभूत सुविधाएं सुगमता से एवं अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करायी जाय।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!