ब्रेकिंग न्यूज़
मधुबन में जनसुनवाई के दौरान ही सुधरी खतौनी, जिलाधिकारी ने 87 शिकायतों में 15 का कराया तत्काल निस्तारण | नई शिक्षा नीति के आलोक में बदलेगा दिल्ली के विद्यालयों में संस्कृत शिक्षण का प्रतिमान, मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षित | दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च | धनतेरस पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चांदगंज शाखा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस | यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से बदली उच्च शिक्षा की बहस, अब केंद्र सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा | डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार | मधुबन में जनसुनवाई के दौरान ही सुधरी खतौनी, जिलाधिकारी ने 87 शिकायतों में 15 का कराया तत्काल निस्तारण | नई शिक्षा नीति के आलोक में बदलेगा दिल्ली के विद्यालयों में संस्कृत शिक्षण का प्रतिमान, मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षित | दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च | धनतेरस पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चांदगंज शाखा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस | यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से बदली उच्च शिक्षा की बहस, अब केंद्र सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा | डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा से पहले तैयार होगा फोर लेन मार्ग • लखनऊ की रात : जब मासूमियत पर दरिंदगी ने हमला किया • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी नि. चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण शुरू • कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार • "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल • महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्कार भारती द्वारा विभा सिंह को नई जिम्मेदारी • अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा से पहले तैयार होगा फोर लेन मार्ग • लखनऊ की रात : जब मासूमियत पर दरिंदगी ने हमला किया • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी नि. चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण शुरू • कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार • "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल • महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्कार भारती द्वारा विभा सिंह को नई जिम्मेदारी •
Uncategorized English

बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई संपन्न

D

Dainik India News

• 8760 views

दैनिक इंडिया न्यूज़-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। अशोक कुमार यादव , मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में  अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, मऊ के गेस्ट हाऊस में बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत मा0 सदस्य द्वारा सर्वप्रथम परिषदीय विद्यालय जनपद मऊ के बरलाई नामक स्थान पर संचालित प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके बाद मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा पंजीकृत बाल शिशु गृह एडॉप्शन सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप कराएं तथा नियमानुसार गोद देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने प्रत्येक बच्चों के हेल्थ कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम जो मोहम्मदाबाद गोहना में संचालित है, का भी निरीक्षण मा0 सदस्य द्वारा किया गया। वहां पर माननीय सदस्य ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाकर प्रत्येक लोगों का हेल्थ कार्ड बनाने एवं उनकी नियमित जांच करने के निर्देश दिए तथा सभी वृद्ध लोगों का वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत मा0 सदस्य द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय संप्रेक्षण गृह मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं संप्रेक्षण गृह के अंदर साफ सफाई तथा बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें अन्यथा सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय के एन0आर0सी0 केंद्र तथा पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में साफ सफाई एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उसके बाद महिला कल्याण विभाग भारत सरकार सहायतित वन स्टॉप सेंटर मऊ का निरीक्षण किया गया। वन स्टाफ सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक आने वाले केस की मानिटरिंग जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में सेंटर मैनेजर द्वारा नियम संगत किये जायें। जिन मामलों में समझौता करा दिया गया है उनके घरों पर जाकर बधाई के रूप में एक पुष्प आदि भेंट करे। ताकि परिवार में समन्वय की भावना बनी रहे।
 निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंद्र प्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय रामजीत कुमार सीडीपीओ रूद्र प्रताप सिंह बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, श्रीमती रेनू पाण्डेय, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती संध्या सिंह, सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती कंचन तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति, अनिता सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति,  उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!