ब्रेकिंग न्यूज़
महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? | अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन | कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर | यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | 21 लाख की ट्रॉली से खुला बड़ा सवाल: रायबरेली में आपात बिजली व्यवस्था की फाइल कहां अटकी? | अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन | कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर | यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री ने बीजेपी उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया ड्राइविंग अब सिर्फ़ कौशल नहीं, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रही है छह वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी: सीएम योगी जल जीवन मिशन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने किया रवाना दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन  प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री ने बीजेपी उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया ड्राइविंग अब सिर्फ़ कौशल नहीं, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रही है छह वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी: सीएम योगी जल जीवन मिशन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने किया रवाना दिव्यांगजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण अत्यन्त संवेदनापूर्ण एवं मानवीय होना चाहिए: मुख्यमंत्री मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन 
Uncategorized English

सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना

D

Dainik India News

5257 views
सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के जिला अध्यक्ष लखनऊ नेहा खन्ना ने होली महापर्व के पूर्व संध्या पर समस्त सनातनियों को शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा होलिकादहन के साथ सनातन परम्परा अनुरूप जीवन जीने वाले विश्व का सम्पूर्ण जनमानस नव संवत्सर के स्वागत, नवरात्रि साधना और भगवान श्री राम के जन्मदिवस उत्सव में व्यस्त होता जा रहा है, जो हमारे सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति की दृष्टि से सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। राष्ट्रीय सनातन महासंघ की ओर से भारत सहित विश्व भर के सभी सनातनियों को हमारी शुभ मंगलकामनायें हैं।

संवत्सर उतना ही प्राचीन है, जितनी प्राचीन सृष्टि। भारतीय संवत्सर पद्धति के प्रत्येक नये वर्ष में उस वर्ष के स्वभाव, संस्कृति, संस्कार, वर्ष की व्यवहार प्रणाली समाहित रहती है। इसकी गहराई को हम तभी आत्मसात कर सकेंगे, जब संबंधित पर्वों को भी उसी सनातन अनुरूप मनाने के संकल्प जगेंगे। हमारे सनातन परम्परा अनुसार होलिकादहन पर नये अन्न को होलाग्नि में हवन करके प्रसाद लेने की परम्परा है, जो अब लुप्तप्राय होती जा रही है।
इस नवीन अन्न प्रसाद के साथ ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के संकल्प सहित नये वर्ष का आवाहन अर्थात नवसंवत्सर के स्वागत की तैयारी प्रारम्भ होती थी। पर काल प्रवाह वस इसमें बदलाव आते गये और समूह मन में उल्लास, सद्संकल्प, सद्भाव भरने वाला पर्वोत्सव होली ही आज विकृतियों का शिकार होता जा रहा है। रंग की जगह रासायनिक पदार्थों ने ले ली तथा प्रह्लादी भक्ति का स्थान कट्टरता, द्वेष, नफरत ने ले लिया। जिसके चलते आम जनमानस की मनोदशा से लेकर प्रकृतिमय पर्यावरण तक विकृतियों से भरते जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ इन सम्पूर्ण विकृतियों को तिरोहित करके इन्हें पुनः सनातन गरिमा से जोड़ने की दिशा में प्रयत्नशील है। सभी मिलजुलकर इस अभियान में सहभागीदार बनें, यही अपेक्षा है। पुनः होलिकोत्सव, नवसंवत्सर एवं भगवान श्रीराम जन्मदिवसोत्सव की हार्दिक बधाई, शुभकामनायें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!