ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  संस्कारों की तपोभूमि से उगता भविष्य: लखनऊ में बाल चेतना का दिव्य उत्सव मनी लान्ड्रिंग एक्ट के दायरे में आएंगे वर्चुअल ऐसेट, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, मंत्रालय की निवेशकों को चेतावनी:सूत्र उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ व परम सम्मानित पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री ए. एम. त्रिपाठी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  संस्कारों की तपोभूमि से उगता भविष्य: लखनऊ में बाल चेतना का दिव्य उत्सव मनी लान्ड्रिंग एक्ट के दायरे में आएंगे वर्चुअल ऐसेट, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, मंत्रालय की निवेशकों को चेतावनी:सूत्र उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ व परम सम्मानित पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री ए. एम. त्रिपाठी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
ताज़ा खबर English

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

D

Dainik India News

32 views
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली, 31 दिसंबर, 2024: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता की कामना की।

श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा, “नव वर्ष 2025 आप सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आपके सभी संकल्प पूरे हों और यह वर्ष आपके लिए सफलता और समृद्धि का प्रतीक बने। मेरी यही कामना है कि यह साल आपके और आपके प्रियजनों के लिए स्वास्थ्य, शांति और उन्नति लेकर आए।”

लोक सभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “इस वर्ष हम सम्पूर्ण देश में संविधान उत्सव मना रहे हैं। यह एक सुनहरा अवसर है कि हम अपने संविधान का अध्ययन करें, इसके आदर्शों और मूल्यों को समझें और अपने जीवन में उतारें।" उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे नए वर्ष के संकल्पों में राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

श्री बिरला ने बीते वर्ष के अधूरे संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “यदि बीते वर्ष के किसी संकल्प को पूरा करने में हम असफल रहे हों, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नए सिरे से प्रयास करें और सफलता की ओर बढ़ें। हर नया दिन नई उम्मीदों और संभावनाओं का संदेश लेकर आता है।”

लोक सभा अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए देशवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम जो भी योजना बनाएं, उसमें अपने राष्ट्र की उन्नति का विचार जरूर शामिल करें। सामूहिक प्रयासों से ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।”

श्री बिरला ने ईश्वर से सभी के स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा, “यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी को नववर्ष की अनेक बधाई और मंगलकामनाएं।”

उनका यह संदेश न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का भी आह्वान करता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!