ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प • हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें • सहारा हास्पिटल में नि:शुल्क आईवीएफ शिविर के शुभारम्भ पर केक कटिंग सेरेमनी हुई सम्पन्न • शत प्रतिशत फार्म जमा कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ पर सक्रिय • शिक्षा और सेवा का संगम: समर्पण न्यास की पहल और महापौर का संवेदनशील रुख • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • दीपावली में आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे ODOP के तोहफे • शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प • हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें • सहारा हास्पिटल में नि:शुल्क आईवीएफ शिविर के शुभारम्भ पर केक कटिंग सेरेमनी हुई सम्पन्न • शत प्रतिशत फार्म जमा कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ पर सक्रिय • शिक्षा और सेवा का संगम: समर्पण न्यास की पहल और महापौर का संवेदनशील रुख • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • दीपावली में आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे ODOP के तोहफे • शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगामी 07 जुलाईको प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगतकार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

B

Bhargav Bhargav

• 7014 views
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगामी 07 जुलाईको प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगतकार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 07 जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की माइक्रो लेवेल प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक की बोतल आदि के उपयोग को रोका जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम आदि स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने आदि की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री जी की वाराणसी की यह पहली यात्रा है, जो पूरी तरह भव्य व ऐतिहासिक होनी चाहिए।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा जनसभा कार्यक्रम स्थल के सम्बन्ध में निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात् उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

--

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!