ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • भारत के युवा परिवर्तन के अग्रदूत: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला • प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च • नन्द बाबा दुग्ध मिशन को धरातल पर उतारने को कमेटी गठित  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  • इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • भारत के युवा परिवर्तन के अग्रदूत: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला • प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च • नन्द बाबा दुग्ध मिशन को धरातल पर उतारने को कमेटी गठित  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पीएम नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को आएंगे लखनऊ

D

Dainik India News

• 6750 views

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को लखनऊ में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तीन दिवसीय कार्यक्रम और एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। पहले यह कार्यक्रम 26 से 28 सितंबर प्रस्तावित था। बाद में इसे 28 से 30 सितंबर किया गया। पीएम मोदी के विदेश दौरा होने के कारण इसमें बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन पांच से सात अक्टूबर के बीच होगा। इसमें सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री और अफसर शामिल होंगे।आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित अर्बन कान्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अब तक किए गए कार्यों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी देगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस आयोजन में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग विषयों पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें शहरों में भविष्य में होने वाले बदलाव पर भी मंथन होगा।प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 75 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी भी सौंपने की तैयारी कर रही है। साथ ही शहरों में नगरीय बस सेवा के तहत 150 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा योजना की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए पिछले दिनों नई दिल्ली में शहरी विकास और आवास मंत्री हरदीप पुरी के साथ कई चरण की चर्चा भी कर चुके हैं।नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगरीय विकास से संबंधित 75 नई तकनीक पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के नगर विकास विभाग की ओर से भी एक प्रदर्शनी लगेगी। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी शहरों में हुए विकास का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर के नगर विकास विभाग से जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ भाग लेंगे।बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इसी महीने अलीगढ़ का दौरा किया था। वहां उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। पीएम मोदी फिर यूपी के दौरे पर आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!