ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं-राम सजीवन • विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश:सीएम • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • नेहरू युवा केन्द्र मऊ नें आयोजित किया कैच द रेन कार्यक्रम • सिर्फ घोटालों के ‘खेल’ में माहिर थी पिछली सरकारः सीएम योगी  • सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं-राम सजीवन • विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश:सीएम • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • नेहरू युवा केन्द्र मऊ नें आयोजित किया कैच द रेन कार्यक्रम • सिर्फ घोटालों के ‘खेल’ में माहिर थी पिछली सरकारः सीएम योगी  •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>बुंदेलखंड में गरजे नितिन गडकरी,मुंबई से अच्छी सहूलियत व रोजगार अब यूपी में</strong>

D

Dainik India News

• 8897 views
<strong>बुंदेलखंड में गरजे नितिन गडकरी,मुंबई से अच्छी सहूलियत व रोजगार अब यूपी में</strong>

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी का सर्वांगीण विकास 

अब विकास के रास्ते पर फर्राटा भर रहीं गाड़ियां 

बोले-देश का किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा 

केंद्रीय मंत्री बोले-वीरों की भूमि पर इतिहास बना रहे योगी जी

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ/महोबा, 13 मार्च। केंद्रीय सड़क,  परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति व विकास की ओऱ तेजी से आगे जा रहा है। हमारे मुंबई में यूपी के बहुत लोग आते थे। मैंने एक शख्स से कहा कि मुंबई से यूपी के लोग अब धीरे-धीरे यूपी में जाएंगे, क्योंकि मुंबई से भी अच्छी सहूलियत व रोजगार मोदी जी-योगी जी ने यूपी में तैयार किया है। यही हमारे कार्य की विशेषता है। यहां का पर्यटन बढ़ेगा। रोजगार निर्माण करना, युवाओं को काम, किसानों को फसल का सही दाम देना, गरीबी को दूर करना व देश को सुखी-समृद्धशाली बनाना भाजपा का सिद्धांत व हमारा मिशन है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बुंदेलखंड व महाराष्ट्र का पुराना रिश्ता रहा है। बचपन से छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं। छत्रपति शिवाजी व बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल महाराज के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। 17वीं शताब्दी में मैत्री की यह नींव बहुत मजबूत हुई थी। यह वीरों की भूमि है। इसी भूमि पर योगी जी इतिहास बना रहे हैं। 

इसी कार्य से आगे जाएंगे योगी जी

गडकरी ने कहा कि यूपी की जनता तो योगी जी आपसे खुश है। देश की जनता की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं। इसी कार्य से आगे जाएंगे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। देश में राम राज्य का निर्माण होगा। 

यूपी प्रचार में आया तो देखा कि सड़कों पर बहुत गड्ढे हैं 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था तो यूपी प्रचार में जा रहा था। देखा कि बहुत गड्ढे हैं।  मोदी-योगी आए तो अब ऐसे रास्ते हैं कि दिल्ली-मुंबई हाइवे पर 180 किमी. स्पीड से गाड़ी दौड़ी, लेकिन गाड़ी पर रखे गिलास का एक बूंद पानी भी नहीं गिरा। 

योगी जी के नेतृत्व में बन रहीं विकास की योजनाएं

 गडकरी ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी लगातार विकास कर रहा है। य़ोगी जी के नेतृत्व में उद्योग आ रहे, सिंचाई बढ़ रहे। देश में इसका बड़ा महत्व है। केंद्रीय मंत्री ने विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं। 

अब किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा

गडकरी ने कहा कि ऐसी सड़कें बनेगी कि आप पुरानी यादों को भूल जाओगे। यह फिल्म के पहले का ट्रेलर है। असली खेल होना बाकी है। आप डबल इंजन को ताकत दो। एक तरफ योगी के नेतृत्व में यूपी विकास करेगा तो मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व की नंबर एक ताकत बनेगा। सुपर इकॉनमी, आत्मनिर्भर भारत, पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा। तब हमारे किसान केवल गेंहू, चावल, चना ही नहीं पैदा करेगा। देश का किसान तब अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी बनेगा। पेट्रोल, डीजल, गैस इंपोर्ट कर रहे हैं। 16 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ किसानों के पास जाएगा। अब स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव भी बनेंगे। योगी के नेतृत्व में यूपी विकास की तरफ जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!