ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता • मऊ नगर पालिका परिषद का हुआ सीमा विस्तार • गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकाॅप्टर क्रेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व सेना के अधिकारियों का निधन बेहद दु:खद है। देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। ईश्वर सभी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। • रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़, व्यवस्था देखने CM YOGI पहुंचे अयोध्या • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए • ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता • मऊ नगर पालिका परिषद का हुआ सीमा विस्तार • गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकाॅप्टर क्रेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व सेना के अधिकारियों का निधन बेहद दु:खद है। देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। ईश्वर सभी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। • रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़, व्यवस्था देखने CM YOGI पहुंचे अयोध्या • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए •
उत्तर प्रदेश सरकार English

डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी

D

Dainik India News

• 7387 views
डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी

यूपी में ब्रॉड गेज रेलवे का 100 फीसदी  विद्युतीकरण

दैनिक इंडिया न्यूज प्रयागराज, 25 फरवरी : ग्रीन एनर्जी मिशन को लेकर उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।  उत्तर प्रदेश के सभी ब्रॉड गेज रेल मार्गों  का  विद्युतीकरण कर लिया गया  है । योगी और मोदी की डबल इंजन की सरकार के सहयोग से प्रदेश को यह सफलता मिली है जिसके बाद यूपी सौ फीसदी विद्युतीकरण के राज्यों की सूची में शामिल हो गया है ।

यूपी में ब्रॉड गेज रेलमार्ग का 100 फीसदी विद्युतीकरण पूरा

उत्तर प्रदेश यातायात और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निरंतर कामयाबी की सीढियां चढ़ रहा  है ।इस बार यह सफलता मिली है रेलवे के विद्युतीकरण को लेकर । केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के सीपीआरओ एसके मिश्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश में ब्रॉड गेज रेलवे का सौ फीसदी विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। यूपी में 178 किलोमीटर के रूट का विद्युतीकरण शेष रह गया था। इस कार्य को पूरा करने के साथ ही यूपी ने ब्रॉडगेज रेलमार्ग विद्युतीकरण में सौ फीसदी का लक्ष्य हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। इस तरह अब यूपी में उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे का संपूर्ण रेल नेटवर्क जो कि 8445 रूट किलोमीटर है उसका शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है।

 बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार और प्रदूषण होगा कम 

  यूपी के नाम दर्ज हुई इस उपलब्धि से रेल यात्रियों को कई फायदे होंगे। सबसे पहले ब्रॉड गेज रेलवे के सौ फीसदी विद्युतीकरण हो जाने से रेल यात्रा में लगने वाला समय कम होगा जिससे रेल यात्रियों के समय की बचत होगी । उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय  का कहना है कि इससे सरकार के ग्रीन एनर्जी कंजर्वेशन मिशन  को और रफ्तार मिलेगी । ट्रेनों के विद्युत से परिचालन से वायु प्रदूषण में कमी आयगी । इसके साथ ही अब यूपी  देश के उन  राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां सौ फीसदी ब्रॉडगेज रेल विद्युतीकरण हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!