ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • यूपी में रोजगार के बड़े स्रोत बने एमएसएमई और ओडीओपी • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख • The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • यूपी में रोजगार के बड़े स्रोत बने एमएसएमई और ओडीओपी • हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई • भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा

D

Dainik India News

• 6581 views
जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा

क्षेत्र में चर्चा का विषय, अधिकारी मौन

दैनिक इंडिया न्यूज़, सोनभद्र।एक ओर जहाँ सरकार और सामाजिक संगठन लगातार जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ शातिर तत्व ऐसे हैं जो नियम-कायदों को ताक पर रखकर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे। सोनभद्र जनपद के करमा ब्लॉक अंतर्गत रानीतारा उपकेंद्र के अंतर्गत कार्यरत लाइनमैन शंकर तथा पगिया नहर स्थित अनन्या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सहज जन सेवा केंद्र के संचालक चंद्रशेखर मौर्य पर ठगी का संगठित गिरोह चलाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

जैसे ही कोई उपभोक्ता बिजली कनेक्शन के आवेदन हेतु इस जन सेवा केंद्र पर पहुँचता है, वहीं से कथित लूट की शुरुआत होती है। पगिया चक निवासी महेश मौर्य उर्फ बुल्लू ने 1 KVA के विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया, पर उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि वे एक संगठित ठगी का शिकार बनने जा रहे हैं।

सहज केंद्र संचालक ने उन्हें मीठे शब्दों में बहला-फुसलाकर स्मार्ट मीटर की खूबियाँ बताईं और ₹7062 का भुगतान 30 सितंबर दोपहर 12:59 बजे अपने क्यूआर कोड पर मँगवा लिया। उन्होंने यह कहकर उपभोक्ता को आश्वस्त किया कि “PUVVNL की वेबसाइट फिलहाल काम नहीं कर रही है, जैसे ही वेबसाइट चालू होगी, आवेदन कर देंगे।” करीब 20 दिन बाद उपभोक्ता ने जब प्रगति पूछी तो फिर ₹1022 का भुगतान 10 अक्टूबर को PUVVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर कराकर रसीद दे दी गई। 23 अक्टूबर की शाम 5 बजे उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर तो लगा, लेकिन बिजली का तार जोड़ने से इनकार कर दिया गया।

जब उपभोक्ता ने लाइनमैन शंकर को फोन कर तार जोड़ने का अनुरोध किया, तो उसने अगले दिन आने की बात कही। दूसरे दिन जब वह पहुँचा, तो ₹500 की रिश्वत की मांग की। काफी अनुरोध के बाद उसने ₹200 लेकर तार जोड़ा। संवाददाता द्वारा गुप्त रूप से की गई फोन वार्ता में स्वयं लाइनमैन ने इस लेन-देन की बात स्वीकार की, जिसकी रिकॉर्डिंग रानीतारा के जेई अनिल कुमार को जांच हेतु भेजी गई है।

इस बीच अनन्या इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक चंद्रशेखर मौर्य का कहना है कि “उपभोक्ता के बेटे की शादी में हमने वीडियोग्राफी की थी, जिसकी ₹20,000 बकाया राशि में से पैसे काटे गए।” वहीं पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि “ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं दी गई।” उन्होंने यह भी बताया कि कनेक्शन के आवेदन के बाद आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने उक्त इलेक्ट्रॉनिक दुकान से ₹2400 का उधार केबल भी लिया था, जिसका भुगतान अभी बाकी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मात्र ₹1022 के भुगतान पर स्मार्ट मीटर कैसे लग गया? संभवतः सरकारी कोष से खरीदे गए सामान्य मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाकर विभाग और जनता, दोनों से लूट की जा रही है।

फोन रिकॉर्डिंग में सहज जन सेवा केंद्र संचालक ने स्पष्ट कहा है—

“हमारे यहाँ आज से नहीं, बहुत पहले से ऐसे ही काम होते आए हैं। अगर काम कराना है तो ले-देकर ही होगा, यही नियम है।”

पगिया नहर के समीप पान की गुमटी चलाने वाले एक व्यक्ति ने भी यही आरोप दोहराया। उनके अनुसार, “कनेक्शन के समय शंकर लाइनमैन ने ₹500 की माँग की थी और अंततः ₹400 लेकर ही तार जोड़ा।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध बताया जा रहा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विभाग इस पूरे मामले में कब तक मौन साधे रहेगा — क्या यह लूट और भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुँचने का साहस करेगा या फिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय चुप्पी ओढ़े रहेगा?

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!