ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सेवा के 25 वर्ष पूरे, ‘गांव से ग्लोबल’ तक पहुंचा भारत : योगी • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है योगी सरकार • सिख संगठन हरदोई एसपी और जिला अधिकारी कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेगा ज्ञापन • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • Pediatric Symposium at All India Institute of Child Health – Jitendra Pratap Singh • पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव • ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा • सेवा के 25 वर्ष पूरे, ‘गांव से ग्लोबल’ तक पहुंचा भारत : योगी • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है योगी सरकार • सिख संगठन हरदोई एसपी और जिला अधिकारी कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेगा ज्ञापन • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • Pediatric Symposium at All India Institute of Child Health – Jitendra Pratap Singh • पर्पल फेस्ट 2025 : समावेशिता, गरिमा और सशक्तिकरण का उत्सव • ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

D

Dainik India News

• 7817 views
मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

दैनिक इंडिया न्यूज,मीरजापुर, 28 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीरजापुर में विकास उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें 116 परियोजनाओं का शिलान्यास (299 करोड़ रुपये) और 122 परियोजनाओं का लोकार्पण (लगभग 200 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने वासंतीय नवरात्रि और श्री रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार युवा, किसान, हस्तशिल्पी, कारीगरों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके विकास में सहयोग कर रही है।

युवा उद्यमियों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

सीएम योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 500 से अधिक युवा उद्यमियों को मीरजापुर में जोड़ा गया है। अब तक पूरे प्रदेश में 35,000 युवा उद्यमियों को इस योजना का लाभ मिला है। इसके तहत 05 लाख रुपये तक का बिना गारंटी ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। समय पर चुकता करने पर अगली बार 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। उन्होंने बैंकों से अपील की कि जिन युवाओं के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें तुरंत वितरित किया जाए।

मीरजापुर के उद्योग और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत मीरजापुर के पीतल उद्योग और पत्थर की कारीगरी को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सरकार कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना कर तकनीक को उद्योगों से जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे मीरजापुर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और औद्योगिक विकास का लाभ मिलेगा। माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर के निर्माण के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, जिससे पर्यटन और व्यापार को मजबूती मिल रही है।

बेसिक सुविधाओं का होगा विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि मीरजापुर में मेडिकल कॉलेज, बाणसागर परियोजना और माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं विकास के नए सोपान चढ़ रही हैं। हर घर नल योजना के तहत हर घर को स्वच्छ जल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार पेयजल संकट से निपटने के लिए जलाशय, लिफ्ट कैनाल और अन्य माध्यमों से शुद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

महाकुंभ 2025 में मिली बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र के लोगों ने अतिथि सत्कार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में योगदान देने वाले नागरिकों की सराहना की और कहा कि आस्था अब आर्थिकी और आजीविका का आधार बन रही है।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए नई तकनीक

सीएम योगी ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 30 लोगों की मृत्यु हुई थी, लेकिन अब नई तकनीक के माध्यम से अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे यह संख्या घटकर 14 रह गई है। सरकार अलर्ट सिस्टम को और उन्नत कर रही है, जिससे आकाशीय बिजली गिरने से 3 घंटे पहले ही चेतावनी जारी की जा सके।

मीरजापुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर भारत का अग्रणी राज्य बन चुका है। उन्होंने मीरजापुर में एक नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी, जिससे दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र हलिया के गरीब बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।

डबल इंजन सरकार से तेज हुआ मीरजापुर का विकास

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ मीरजापुर के विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ी है। नए उद्योग, आधुनिक सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!