ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
मधुबन बीआरसी पर 121 ने लगवाई बूस्टर डोज • वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे • मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल • 🌟 व्यवसाय में, प्रोडक्ट नहीं — व्यवहार बोलता है • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर • सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी • नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव • मधुबन बीआरसी पर 121 ने लगवाई बूस्टर डोज • वन महोत्सव सप्ताह : शहीद इंटर कॉलेज में हरित चेतना का महाअनुष्ठान, विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को वितरित किए आम के पौधे • मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल • 🌟 व्यवसाय में, प्रोडक्ट नहीं — व्यवहार बोलता है • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर • सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी • नवाबों की नफ़ासत में पुष्पित प्रकृति: लखनऊ में सुसज्जित हुआ पर्यावरण-संरक्षण का विराट उत्सव •
उत्तर प्रदेश English

झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

D

Dainik India News

• 9226 views
झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। राजधानी में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के पावन अवतरणोत्सव चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियाँ आरम्भ हो गई हैं। इस अवसर पर समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामुदायिक एकात्मता का वातावरण दृष्टिगोचर हो रहा है।
पूज्य सिन्धी पंचायत विकास नगर-अलीगंज-जानकीपुरम् द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस वर्ष चेट्रीचण्ड्र महोत्सव 20 मार्च 2026 को श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

महोत्सव के पूर्व गत वर्ष की भाँति इस बार भी एक भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 13 मार्च 2026 को विकास नगर स्थित गीतांजलि लॉन में संपन्न होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भक्ति रस से परिपूर्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति के साथ-साथ समाज के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, परम्पराओं और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि जिनके बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, वे समय रहते अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दें तथा अपना नाम आयोजन समिति को प्रेषित करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने हेतु रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं, जिससे यह महोत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रेरणादायी उदाहरण बन सके।

आयोजन से संबंधित जानकारी, सहभागिता अथवा सुझाव के लिए समाज के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—

आयोजक - पूज्य सिन्धी पंचायत अलीगंज-विकास नगर, लखनऊ

संरक्षक प्रोफेसर श्री जी. के लालचंदानी

9839501500

संरक्षक सुमित लालवानी

9935317400

मुखी राजेश सुमानी

9415331884

महामंत्री चरन आहूजा

7007411452

कोषाध्यक्ष आनन्द जीवानी

9389696970

मीडिया प्रभारी खुशाल रूपेजा 9795437977

मेला व्यवस्थापक -उमेश भाटिया 7081880342 संस्थापक- शंकर मेघानी 91298 77023, -विजय बालानी-91198 97978 संयोजक- समर्थ जीवानी पुत्र स्व० श्री दिनेश जीवानी

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!