ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी: स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति से ही रुकेगा भ्रष्टाचार • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • "साहित्य सारथी सम्मान" से नवाजे गए एस.वी. सिंह "प्रहरी" • कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम • तीनशातिरअन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद   • ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी: स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति से ही रुकेगा भ्रष्टाचार • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • "साहित्य सारथी सम्मान" से नवाजे गए एस.वी. सिंह "प्रहरी" • कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम • तीनशातिरअन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद   • ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी

D

Dainik India News

• 7962 views
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी
  1. नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री
  2. मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी के प्रयासों की सराहना की, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार पर जोर
  3. नितिन गडकरी की दृष्टि से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की योजनाओं की पुष्टि की

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: 12 अगस्त, 2024,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मण्डप में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 7 वर्षों में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 8,364 कि0मी0 से बढ़कर 12,733 कि0मी0 हो गई है, और उनकी संख्या 48 से बढ़कर 93 हो गई है। उन्होंने इस वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और बताया कि जनसंख्या के दृष्टिकोण से प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों का औसत राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए 11,500 कि0मी0 अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने होंगे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की प्रक्रिया को थमने नहीं देने की बात कही और राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 में प्रयागराज महाकुम्भ के संदर्भ में परियोजनाओं, जिसमें प्रयागराज रिंग रोड भी शामिल है, को दिसम्बर 2024 तक पूरा करने का आग्रह किया। इससे महाकुम्भ के सुव्यवस्थित और सफल आयोजन में सहायता मिलेगी।

उन्होंने वाराणसी रिंग रोड (गंगा ब्रिज) को शीघ्र यातायात के लिए उपलब्ध कराने से आम जनता के आवागमन में सुगमता की बात की। ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और अयोध्या बाईपास के सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश के 10 नए राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 18 में से 13 मंडलों में रिंग रोड निर्माण की प्रक्रिया चल रही है या पूरी हो चुकी है। उन्होंने अलीगढ़, देवीपाटन, झांसी, मीरजापुर और सहारनपुर में रिंग रोड निर्माण से यातायात सुगम होने की बात की। प्रदेश में सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के रख-रखाव को उच्च स्तर पर रखने पर जोर दिया और केंद्र सरकार को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विभागों की भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराएगी और फॉरेस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया समय पर पूरी की जाएगी। यू.पी.पी.टी.सी.एल द्वारा लगाए जाने वाले शटडाउन शुल्क को प्रदेश सरकार द्वारा माफ किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!