ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के सहयोगी रफीक अहमद की अवैध तथा अपराधिक गतिविधियों से अर्जित भूखण्ड (02 करोड़ रूपये कीमती) 14(1)गैंगेस्टर एक्ट के अर्न्तगत मऊ पुलिस द्वारा किया गया जब्त • #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी • यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-रामलखन • श्याम उपाध्याय ने एमवे बिज़नेस के जरिए आत्मनिर्भरता की राह दिखाई • दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण • हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि • मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के सहयोगी रफीक अहमद की अवैध तथा अपराधिक गतिविधियों से अर्जित भूखण्ड (02 करोड़ रूपये कीमती) 14(1)गैंगेस्टर एक्ट के अर्न्तगत मऊ पुलिस द्वारा किया गया जब्त • #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी • यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-रामलखन • श्याम उपाध्याय ने एमवे बिज़नेस के जरिए आत्मनिर्भरता की राह दिखाई • दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण • हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि •
Uncategorized English

श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,

D

Dainik India News

• 5259 views
श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,

अयोध्या धाम से पधारे पूज्य श्रीराम दयाल बापू जी ,तिनहरी में प्रारंभ हुई दिव्य श्रीराम कथा

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इंडिया न्यूज़,तिनहरी, मऊ |
आज दिनांक 02 जून 2025 को मऊ जनपद की मधुबन तहसील स्थित ग्राम तिनहरी में श्रीराम-जानकी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का पावन शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे पूज्य आचार्य श्रीराम दयाल बापू जी के श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य कथा का मंगलारंभ हुआ।

पूज्य बापू जी ने कथा के महत्व को सहज एवं भावपूर्ण शैली में समझाते हुए कहा कि श्रीराम कथा न केवल आत्मा को शुद्ध करती है, बल्कि जीवन के समस्त कष्टों का निवारण करने वाली दिव्य औषधि है। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का भाग बनें और प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

बापू जी ने कहा,

“श्रीराम कथा केवल धर्म का विषय नहीं, अपितु जीवन को मर्यादाओं में ढालने की संजीवनी है। यह श्रद्धा, भक्ति और सेवा की त्रिवेणी है।”

इस अवसर पर ग्रामवासी तथा क्षेत्र के भक्तगण अत्यंत भाव-विभोर होकर आयोजन में सम्मिलित हुए। आयोजन स्थल को सुंदर पुष्पों, तोरण द्वारों एवं भगवा पताकाओं से सजाया गया है, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आगामी सात दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा प्रवचन, भजन संध्या एवं हवन-पूजन जैसी विविध आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

समापन दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!