ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न • एक शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद • जिलाधिकारी ने कोपागंज निवासी संजय जायसवाल एवं संतोष जयसवाल की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • देवरिया-कुशीनगर में खोलेंगे नई चीनी मिल : मुख्यमंत्री • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • शख्ती: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना हुआ अनिवार्य • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न • एक शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद • जिलाधिकारी ने कोपागंज निवासी संजय जायसवाल एवं संतोष जयसवाल की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • देवरिया-कुशीनगर में खोलेंगे नई चीनी मिल : मुख्यमंत्री • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • शख्ती: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना हुआ अनिवार्य • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक:विधायक बोले जनप्रतिनिधि के राय के बगैर रातोरात बदल जाते थानाध्यक्ष

D

Dainik India News

• 7872 views
मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक:विधायक बोले जनप्रतिनिधि के राय के बगैर रातोरात बदल जाते थानाध्यक्ष

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के गोरक्ष क्षेत्र के सांसदों,विधायकों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियो से किया संवाद

वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के गोरक्ष क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियांे के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर प्रबन्धन के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। साथ ही, बाढ़ जैसी त्रासदी के दौरान भी राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा वर्ष 2017 प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ी है। कोरोना महामारी एवं बाढ़ आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार सम्बन्धित विकास कार्याें को निरन्तर आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रांे में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यांे से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया। प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्याें के बारे में आमजन से भी संवाद स्थापित करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए जनता को उसके विषय में जानकारी पहंुचाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सकारात्मक माहौल में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठन, जनप्रतिनिधि, सांसद व विधायक परस्पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करें, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विकासपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित किया गया है। जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में सहभागी बनते हैं। जनप्रतिनिधिगण संगठन के कार्यक्रमों के ेेेसाथ जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करें, तो इसके परिणाम अच्छे आएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक विश्वास का वातावरण बना है। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सकारात्मक माहौल को अभी और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों का उनके द्वारा भ्रमण किया गया है। प्रत्येक जनपद में स्थानीय समस्याएं होती है। इन समस्याओं के प्रति राज्य सरकार गम्भीर है। प्रदेश सरकार द्वारा इन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निराकरण किया जा रहा है।
इसके पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं नेतृत्व के खिलाफ कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के सभी कार्यकताओं को इस पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ।

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान जनपद बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये, जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरी गम्भीरता से सुना और उनके सुझावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!