ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, • कामाख्या गर्ल्स कॉलेज में नीरज सिंह का संबोधन, 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग की नींव • किसान के खेत से सैन्य सलामी तक, • विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र • मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में 2,000 रु तथा रसोइयों के मानदेय में 500 रु वृद्धि की घोषणा • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, • कामाख्या गर्ल्स कॉलेज में नीरज सिंह का संबोधन, 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग की नींव • किसान के खेत से सैन्य सलामी तक, • विकास नगर के कोटेदार पर बेईमानी के गंभीर आरोप, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र • मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में 2,000 रु तथा रसोइयों के मानदेय में 500 रु वृद्धि की घोषणा •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स

D

Dainik India News

• 17883 views
लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स

राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 2 से 7 जून तक

एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों को मिलेगा नया आयाम, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।वियतनामी मार्शल आर्ट वोवीनाम के विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में राजधानी लखनऊ एक बार फिर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में 2 जून से 7 जून 2026 तक नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप, बेल्ट ग्रेडेशन एवं मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन ख्वाजा मोइनुद्दीन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, आईआईएम रोड, लखनऊ में किया जाएगा।

वोवीनाम एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त इस छह दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। यह शिविर खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों को सीधे वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसी क्रम में वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन की टेक्निकल कमेटी के डायरेक्टर मास्टर Huynh Khac Nguyen तथा टेक्निकल कमेटी के कोच मास्टर Pham Chi Thinh सोमवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संगठन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आयोजन के दौरान दोनों अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स प्रतिभागियों को वियतनामी मार्शल आर्ट की उन्नत तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल, प्रतियोगिता नियमों, रेफरी प्रशिक्षण तथा आधुनिक खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी देंगे। उनके विशेष सत्र खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।

आयोजकों के अनुसार नवंबर 2026 में कंबोडिया में प्रस्तावित एशियाई वोवीनाम चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा तैयार की गई है।

शिविर में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी जानकारी, नवीनतम प्रतियोगी रणनीतियों तथा उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के तहत 2 जून को राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसके पश्चात 6 जून को बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 7 जून को देशभर के वरिष्ठ प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर न केवल भारतीय खिलाड़ियों के तकनीकी स्तर को मजबूत करते हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी तैयार करते हैं। लखनऊ में आयोजित यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम भारतीय वोवीनाम आंदोलन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय सफलता की राह भी प्रशस्त करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!