ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
<em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात 2023 तक पूरा हो जाएगा भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाइवे: नितिन गडकरी दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ता भारत-सीएम ठंड लगने से किराना व्यापारी की हुई मौत संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात 2023 तक पूरा हो जाएगा भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाइवे: नितिन गडकरी दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ता भारत-सीएम ठंड लगने से किराना व्यापारी की हुई मौत संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI

D

Dainik India News

30 views
जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI

सी एम योगी : पौधारोपण अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। 2027 तक प्रदेश में 15% हरित क्षेत्र बनाने के लक्ष्य के साथ योगी सरकार का काम चल रहा है। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश सरकार ने 131 करोड़ से अधिक पौधे लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को राज्य में 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान के संबंध में निर्देश दिए हैं। इस साल का लक्ष्य है 35 करोड़ पौधे लगाना और 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाना।

एक उच्चस्तरीय बैठक में सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2021 तक की अवधि में प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में 794 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

"पौधरोपण की बड़ी पहल: 15 अगस्त तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को वर्तमान के 9 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक करने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप हमें अगले 05 वर्षाें में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी को प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य लेकर सभी विभागों, संस्थानों तथा सभी नागरिकों को प्रयास करना होगा। वन विभाग द्वारा विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाए। इसी के अनुरूप मण्डलवार लक्ष्य भी तय किये जाने चाहिए। 15 अगस्त के दिन एक साथ 05 करोड़ पौधे लगाए जाने की तैयारी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 01 से 07 जुलाई की अवधि में प्रदेशव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान संचालित किया जाए। प्रतिबन्धित प्लास्टिक के उपयोग न करने, स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करने, वेस्ट मैनेजमेण्ट के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। निबंध लेखन, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ें। इस एक सप्ताह के जागरूकता अभियान के उपरान्त वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान के चारों ओर पौधरोपण की कार्यवाही की जाए। इसके अलावा, इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूनतम 01 हजार पौधे लगाए जाएं। शहरी वाॅर्डों में भी पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरित आवरण में वृद्धि के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाए। व्यापक स्तर पर जनसामान्य के सहयोग से वानिकी को जन आन्दोलन बनाये जाने के लिए ग्रामीण व शहरी स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार करें। समस्त शासकीय परिसरों/विभागों/न्यायालय परिसरों/व्यक्तियों/कृषकों/निजी भूमि एवं शासकीय निकायों/ रेलवे/रक्षा/औद्योगिक संस्थानों/सहकारी समितियों एवं अन्य सम्बन्धित शासकीय विभागों/संस्थाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की पौधशालाओं से पौधे उपलब्ध कराये जाएं। हाईटेक नर्सरी तैयार की जाए। सभी को उच्च गुणवत्ता के पौधे सुलभता से मिल सकें, इसके लिए विधिवत तैयारी की जाए। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की जाए।

"शहरी वाॅर्डों में वृक्षारोपण: पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए-रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि हरित क्षेत्र को सघन बनाने तथा हरीतिमा बढ़ाने के लिए हमें शहरों में विशेष प्रयास करना होगा। 2 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले सभी नगरीय निकायों में सिटी फाॅरेस्ट का विकास किया जाए। इस कार्य से निजी क्षेत्रों, एन0जी0ओ0 तथा धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाए। कृषि वानिकी आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति के अच्छे परिणाम मिले हैं। यह किसानों की आय को बढ़ाने में सहायक है। साथ ही, नवीन रोजगार सृजन में भी सहायक है। इस सम्बन्ध में आवश्यक प्रयास किये जाने चाहिए। इस क्रम मे विभिन्न सामाजिक संगठन प्रकृति, वन,नदी,पोखर, तालों के संरक्षण तथा उनके संवर्द्धन के लिए संकल्पित हो वृक्षारोपण, जल केन्द्रों की स्वच्छता एवं वनों मे जीव जन्तुओं को नैसर्गिक रूप से संरक्षित करने का कार्य कर रहे। समाज को इन विषयों के साथ जोड़ने के लिए जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास भी कृतसंकल्पित हो कर निरंतर गतिशील हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!