ब्रेकिंग न्यूज़
आयुर्वेद दिवस पर धन्वंतरि पूजन, आरोग्य-जागरूकता का संकल्प | संस्कृत के वैश्विक विस्तार की रणनीति पर मंथन, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जयप्रकाश से की शिष्टाचार भेंट | तिघरा धाम में गूंजा ‘सेवा संकल्प’, 200 नागरिकों ने लिया विकसित भारत का प्रण | अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि | दिल्ली में सनातन विमर्श की नई कड़ी: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अशोक तिवारी से शिष्टाचार भेंट | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | आयुर्वेद दिवस पर धन्वंतरि पूजन, आरोग्य-जागरूकता का संकल्प | संस्कृत के वैश्विक विस्तार की रणनीति पर मंथन, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जयप्रकाश से की शिष्टाचार भेंट | तिघरा धाम में गूंजा ‘सेवा संकल्प’, 200 नागरिकों ने लिया विकसित भारत का प्रण | अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि | दिल्ली में सनातन विमर्श की नई कड़ी: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अशोक तिवारी से शिष्टाचार भेंट | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे |
हाइलाइट न्यूज़
लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू मदन भैया को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।नियम, संसदीय अनुश्रवण, याचिका,उद्घाटन बैठक विशेषाधिकार समिति सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया सी एम योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों,स्माइल प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को बांटे शैक्षणिक किट कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री हरदोई पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ज की मनाई गयी जयंती कला जगत के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा लता मंगेशकर चौक: प्रधानमंत्री लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू मदन भैया को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।नियम, संसदीय अनुश्रवण, याचिका,उद्घाटन बैठक विशेषाधिकार समिति सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया सी एम योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों,स्माइल प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को बांटे शैक्षणिक किट कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री हरदोई पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ज की मनाई गयी जयंती कला जगत के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा लता मंगेशकर चौक: प्रधानमंत्री
Uncategorized English

मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

B

Bhargav Bhargav

5622 views
मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

प्रदेश में जल्द आने जा रही नई खेल नीति 2022

 ■ओलम्पिक गेम्स के लिए तैयार किये जाएंगे यूपी के खिलाड़ी

हर जिले में टैलेंट सर्च कमेटी ढूंढेगी प्रतिभावान खिलाड़ी

100 करोड़ रुपये के शुरुआती फंड से बनाया जाएगा यूपी खेल विकास कोष

 ■प्रत्येक मंडल में फीजियो ट्रेनर और डायटीशियन की तैनाती करेगी सरकार

विदेशी कोचों की देखरेख में ट्रेनिंग लेंगे यूपी के प्रतिभावान खिलाड़ी  

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 18 नवंबर। योगी सरकार प्रदेश के गांव गांव से प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढ निकालने और उन्हें ओलम्पिक गेम्स के लिए तैयार करने के मिशन में जुट गयी है। सरकार जल्द यूपी की नई खेल नीति 2022 लेकर आ रही है। योगी कैबिनेट ने हाल के दिनों में एक के बाद एक विभिन्न सेक्टर्स में ऊर्जा भरने के लिए नई नीतियों को पास किया है। प्रदेश की नई खेल नीति भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग और सपोर्ट देने के लिए यूपी खेल विकास कोष का भी निर्माण करेगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट का प्लान तैयार है। 

यूूपी में स्पोर्ट अथॉरिटी का होगा गठन

अपर मुख्य सचिव खेल, डॉ नवनीत सहगल के अनुसार नई खेल नीति 2022 से ओलम्पिक गेम्स में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक पदक जीतने की संभावना बढ़ेगी। सुदूर ग्रामीण अंचलों से खेल प्रतिभाओं को चिह्नित कर उन्हें प्रशिक्षण के साथ खेल से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। स्थानीय स्तर पर बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही यूपी में स्पोर्ट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा तथा प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान भी खोला जाएगा। 

बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

अपर मुख्य सचिव ने बताया प्रस्तावित खेल नीति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार कराया गया है। इसके तहत प्रदेश के हर गांव में खेल का मैदान स्थापित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में लगभग 30 हजार खेल के मैदान हैं, इन्हें दोगुना करके 60 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा प्राइवेट स्पोर्ट्स अकादमियों को भी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विदेशी कोचों की नियुक्ति करेगी सरकार

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि नई खेल नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए के प्रारंभिक बजट के साथ यूपी खेल विकास कोष बनाया जाएगा। इसका उपयोग खेल उपकरण खरीदने, विदेशी प्रशिक्षण शिविर, फिजियोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक और विदेशी कोचों की नियुक्ति के लिए किया जाएगा। हर जनपद में जिला खेल केंद्र भी बनाये जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण के लिए अगले पांच साल में 14 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। साथ ही हर मंडल में फीजियो ट्रेनर और डायटीशियन की नियुक्ति की जाएगी। छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को ढूंढने के लिए हर जिले में टैलेंट सर्च कमेटी का गठन किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!