ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी <em>हरदोई थाना अतरौली क्षेत्र में मिला बच्चे का शव परिजनों में हत्या की आशंका</em> ईंग्लैड - भारत मुक्त व्यापार संधि के पूर्व लखनऊ मे एसोचेम ने व्यापार के नए अवसर पर गौष्ठी की - जे पी सिंह सनातन चेतना और राष्ट्रबोध से अनुप्राणित हुआ नववर्ष मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह को सम्बोधित किया मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० विकास रैंकिंग में बरेली मंडल प्रथम, सहारनपुर ने भी बाजी मारी कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी <em>हरदोई थाना अतरौली क्षेत्र में मिला बच्चे का शव परिजनों में हत्या की आशंका</em> ईंग्लैड - भारत मुक्त व्यापार संधि के पूर्व लखनऊ मे एसोचेम ने व्यापार के नए अवसर पर गौष्ठी की - जे पी सिंह सनातन चेतना और राष्ट्रबोध से अनुप्राणित हुआ नववर्ष मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह को सम्बोधित किया मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० विकास रैंकिंग में बरेली मंडल प्रथम, सहारनपुर ने भी बाजी मारी कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान

D

Dainik India News

19 views
सीतादेवी पी.जी. कॉलेज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर विशेष अभियान

बाराबंकी, दैनिक इंडिया न्यूज़। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पढ़ें विश्वविद्यालय, बढ़ें विश्वविद्यालय अभियान के अंतर्गत सीतादेवी पी.जी. कॉलेज, पारिजात धाम, बरौलिया में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तक पठन की रुचि विकसित करना, नशामुक्ति को प्रोत्साहित करना और दहेज प्रथा के उन्मूलन का संकल्प लेना था।

शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक अभिषेक शुक्ला ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दहेज न लेने व न देने की शपथ दिलाई। कॉलेज की प्रबंधक सुनंदा शुक्ला ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बननी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने के लिए पुस्तक पठन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डी.एल.एड. विभाग के गोकरण नाथ पांडेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवद्गीता एक आध्यात्मिक ग्रंथ होने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और जीवन जीने की कला सिखाने का एक अद्भुत स्रोत है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से युवा पीढ़ी का मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर पंकज तिवारी, अल्का सैनी, शिल्पा श्रीवास्तव, अनिरुद्ध अवस्थी, विष्णु मौर्य, शशि मिश्रा, भूगोल विभागाध्यक्ष अमरेश वर्मा, रमाकांत यादव, करुणेश तिवारी, धनंजय राय और पंकज शुक्ला सहित कई शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. राव ने किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता जताई और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!