ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
प्रदेश के विधान मण्डल में आज का दिन महिलासदस्यों के लिए आरक्षित किया गया: मुख्यमंत्री “स्मार्ट मीटरों पर फूटा जनाक्रोश, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब जवाबदेही पर टिकी प्रदेश की निगाहें अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री चुने जाने पर व रक्षा मंत्रालय का कार्य प्रभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की अनंत शुभकामनाएं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार नें थाना मुहम्मदाबाद व कोतवाली जनपद मऊ का किया वार्षिक निरीक्षण The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी ट्राली से गन्ना खिंचने को लेकर मारपीट, केस दर्ज प्रदेश के विधान मण्डल में आज का दिन महिलासदस्यों के लिए आरक्षित किया गया: मुख्यमंत्री “स्मार्ट मीटरों पर फूटा जनाक्रोश, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब जवाबदेही पर टिकी प्रदेश की निगाहें अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री चुने जाने पर व रक्षा मंत्रालय का कार्य प्रभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की अनंत शुभकामनाएं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार नें थाना मुहम्मदाबाद व कोतवाली जनपद मऊ का किया वार्षिक निरीक्षण The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी ट्राली से गन्ना खिंचने को लेकर मारपीट, केस दर्ज
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन

B

Bhargav Bhargav

33 views
सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन

उदय राज/दैनिक इंडिया न्यूज


डॉ. अजय यादव ने सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन करके दो साल के बच्चे की बचायी जान

लखनऊ : प्रयागराज के रहने वाले दो साल एक महीने के बच्चे आदविक को पेट दर्द व उल्टी की तकलीफ थी। पेट दर्द होने पर वह अक्सर पेट को पकड़ लेता था। इसके अलावा उसको 15 दिन से लगातार पांच से छह बार दिन में मोशन भी हो रहा था। तब बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को प्रयागराज में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया, जहां उन्होंने बताया कि बच्चे को कोल्ड डायरिया की शिकायत है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दीं। थोड़े समय तो बच्चा ठीक रहा परंतु उसके बाद फिर से उसके पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गयी। प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में ही बच्चे को भर्ती कराना पड़ा तो पता चला कि बच्चे के पेट में इंफेक्शन है। वहीं उसका इलाज शुरू किया गया। लगभग 5 दिन एडमिट रहने के बाद डेढ़ महीने तक बच्चा ठीक रहा, परन्तु पुनः उसे उल्टी और लैट्रिन बार-बार आने की शिकायत शुरू हो गयी, तब उसके एक रिश्तेदार ने उसे सलाह दी कि सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाएं। तब उनके माता-पिता ने लखनऊ आकर सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय यादव से परामर्श लिया। डॉक्टर यादव ने सभी रिपोर्ट देखने के बाद सी.टी.स्कैन की जांच करवायी और उसकी रिपोर्ट देखने के बाद बच्चे की तुरन्त सर्जरी करने का निर्णय लिया। सी. टी. स्कैन की रिपोर्ट से पता चला था कि बच्चे की आंतें जन्म से उलझी हुई हैं और रोटेट हो रही हैं जिससे खून की सप्लाई कम हो गयी है। साथ ही बच्चे के नोड्स यानी गांठ भी दिखाई दी।‌ मरीज के माता-पिता को बताया गया कि इसका एकमात्र इलाज सर्जरी द्वारा ही सम्भव है, परन्तु पहले बच्चे के पेट में जो इंफेक्शन था, उसको नियंत्रित करके सर्जरी की गयी। जिस समय बच्चे की सर्जरी का प्लान किया गया था उस समय ब्लड सर्कुलेशन भी बच्चे के अन्दर पूरी तरह से नहीं हो रहा था, क्योंकि इन्फेक्शन बढ़ा हुआ था। यद्यपि कि यह एक अत्यंत जटिल सर्जरी थी फिर भी डॉक्टर अजय यादव ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बहुत कुशलता और योग्यता पूर्वक इसे सम्पन्न किया। इस सर्जरी में डॉ.अजय यादव ने आंतों की पोजीशन को चेंज किया और घुमी और मुड़ी हुई जो भी आंतें थी उनको लेजर विधि से ऑपरेशन करके ठीक किया। यह बहुत ही दुर्लभ केस था, आमतौर पर इसमें मरीज का बचना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन डॉ. अजय यादव ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके बच्चे के माता-पिता को बहुत बड़ी खुशी दी। बच्चे के माता-पिता ने डॉक्टर अजय यादव के इलाज से संतुष्ट होकर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। साथ ही यहां की सुविधाओं व व्यवस्थाओं के लिए मैनेजमेंट की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री" जी के विजन की तरफ बढ़ते हुए सहारा हॉस्पिटल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि सहारा हॉस्पिटल का गैस्ट्रो सर्जरी विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और साथ ही अति कुशल व अनुभवी टीम अपने अनुभवों से मरीजों को निरंतर लाभान्वित कर रही है। समय-समय पर जटिल से जटिल सर्जरी में सफलताएं प्राप्त कर सहारा हास्पिटल निरंतर नयी ऊंचाईयों को छू रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!