ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • थाने में हुआ न‍िकाह, पुल‍िसकर्मी बने बाराती, घंटों चली जिरह • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है

D

Dainik India News

• 5862 views
मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है

मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में योगी जी, एक नजर इधर भी

दैनिक इंडिया न्यूज़,वाराणसी।मठ-मंदिरों को कब्जे और अतिक्रमण से मुक्त कराने का सरकारी ऐलान कागजों तक सीमित दिखाई दे रहा है। जमीनी हकीकत इससे उलट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही ऐतिहासिक मंदिरों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण की स्थिति गंभीर रूप ले चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गोदौलिया चौराहे से कुछ ही दूरी पर स्थित काली मंदिर परिसर का गौतमेश्वर महादेव मंदिर है, जो वर्षों से कब्जे और व्यावसायिक उपयोग की मार झेल रहा है।

मंदिर परिसर में आधा दर्जन से अधिक दुकानें खुल चुकी हैं। इसके अलावा मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से गाय का तबेला, रेस्टोरेंट और गाड़ियों की पार्किंग भी संचालित की जा रही है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि मंदिर का नाम और पहचान तक दुकानों के साइनबोर्ड के बीच गुम हो गई है।

कलात्मक सौंदर्य और उपेक्षा

गौतमेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनूठी कलात्मक नक्काशी और पत्थरों पर की गई जालीदार कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। यह धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लेकिन अवैध अतिक्रमण और कब्जे ने इसके अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है।

भू-माफियाओं की नजर

विशाल परिसर होने के कारण यह मंदिर लंबे समय से भू-माफियाओं की नजर में है। परिसर में फैला अतिक्रमण इस तथ्य की पुष्टि करता है कि धार्मिक धरोहर को मुनाफे का साधन बना लिया गया है।

प्रशासनिक पहल की दरकार

गौतमेश्वर महादेव मंदिर को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए ठोस प्रशासनिक पहल की तत्काल जरूरत है। यदि इसे संरक्षित कर विकसित किया जाए तो यह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि वाराणसी के धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊँचाई देगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!