ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह • जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश • पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह • जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश •
उत्तर प्रदेश English

यूपी पर लगे दंगों के राज्य के कलंक को हम मिटा चुके हैं: सीएम योगी

D

Dainik India News

• 8495 views
यूपी पर लगे दंगों के राज्य के कलंक को हम मिटा चुके हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान (पीएम मित्र) योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना एमओयू के कार्यक्रम को किया संबोधित

सीएम योगी ने कहा- जो लोग यूपी की पहचान के लिए संकट हुआ करते थे, आज वह स्वयं संकट में हैं

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर लगे दंगे के राज्य के कलंक को हम मिटा चुके हैं। 2017 से पहले यूपी दंगे के लिए जाना जाता था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। 2012 से 17 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। 2017 के बाद दंगे की नौबत ही नहीं आई। आज किसी जनपद के नाम से यूपी में डरने की आवश्यकता नहीं है। यूपी की पहचान के जो लोग संकट हुआ करते थे आज वह स्वयं संकट में हैं। आज कोई भी अपराधी व्यापारी को धमका नहीं सकता। उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी निवेशकों की पूंजी को सुरक्षित रखने में सक्षम है। 

सीएम योगी ने मंगलवार को पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान (पीएम मित्र) योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना को लेकर लेकभवन में आयोजित एमओयू के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री विक्रम जरदोश मौजूद थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले कहा जाता था, जहां से अंधेरा शुरु हो, वहां से उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है। 75 में से 71 जनपद अंधेरे में होते थे। आज ये दूर हो चुका है। आज यूपी के गांवों में स्ट्रीट लाइट्स जगमगा रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी जैसा कृषि प्रधान राज्य जहां पर एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर करती है। रोजगार के दृश्य से अगर हम देखें तो वस्त्र उद्योग ही सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। यूपी में वस्त्र उद्योग की एक समृद्ध परम्परा रही है। यहां का हैंडलूम, पावरलूम, वाराणसी और आजमगढ़ की सिल्क साड़ियां, भदोही का कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी और सहारनपुर का क्राफ्ट यह सब विश्वविख्यात रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर कभी वस्त्र उद्योग का केंद्र रहा है उसकी गिनती 4-5 महानगरों में होती थी। 

सीएम योगी ने कहा कि यूपी न केवल अपने औद्योगीकरण के लिए बल्कि नगरीय व्यवस्था की दृष्टि से भी देश का एक महत्वपूर्ण प्रदेश माना जाता था। लेकिन एक कालखंड ऐसा भी आया जिसमें यूपी की इस पहचान को पूरी तरह समाप्त सा कर दिया था। हैंडलूम और पावरलूम को उचित प्रोत्साहन ना मिलने के कारण वह भी दम तोड़ने लगे थे। विगत 9 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति की है उसका लाभ लगभग 6 वर्ष के अंदर यूपी को सर्वाधिक मिला है।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की प्रगति किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र योजना के तहत स्थापित होने वाले टेक्सटाइल पार्क को लेकर हस्ताक्षरित हुआ यह एमओयू का कार्यक्रम भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच पहला कार्यक्रम है। बेहतरीन कनेक्टिविटी के बीच जिन निवेशकों ने यहां रुचि दिखाई है उन्होंने देखा होगा की एयरपोर्ट से मात्रा आधे घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। फोर लेन की कनेक्टिविटी यहां पहले से है, जहां कनेक्टिविटी नहीं है वहां हम जल्द उपलब्ध कराएंगे।

आज यूपी का चित्र और चरित्र दोनों बदला है: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के लिए कल्पना से बढ़कर कार्य किया है। आज यूपी का चित्र और चरित्र दोनों बदला है। विकास कार्यों में भेदभाव क्या होता है, उत्तर प्रदेश की जनता ठीक से जानती है। 2017 के पहले तक यूपी के लोगों ने इस भेदभाव को झेला है। आज जब डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है तो छह वर्षों में यूपी की बदली हुई तस्वीर हम सबके सामने है। यूपी में बहुत सी सरकारें आई और गईं। सबने अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम किया। कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राज्य में उद्योग लगाने की सबसे आवश्यक मांग है। उत्तर प्रदेश के विगत कुछ वर्षों में बहुत कार्य हुआ है। यही वजह है कि यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट जैसा आयोजन कल्पना के बाहर था। देश और विदेश के निवेशक यूपी जीआईएस में होड़ लगाकर खड़े थे। यूपी जैसी प्रतिभा और मेहनत देश किसी अन्य राज्य में नहीं है। आने वाले दिनों में विकास की दिशा और यहां के लोगों की दशा बदलने वाली है।

सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है: जरदोश

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री विक्रम जरदोश ने कहा कि हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक हुनर है इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विश्वकर्मा का दर्जा दिया गया है। इस हुनर से सबसे ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इससे जुड़कर देश और उत्तर प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सीएम योगी से हमने बहुत कुछ सीखा है। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का आधार यूपी की एक जिला एक उत्पाद योजना है। देश के साढ़े सात सौ स्टेशन पर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट लगाए गए हैं। इसमें महिलाओं को प्रथमिकता दी जा रही है।

इनके बीच एमओयू हुआ हस्तांतरित

कार्यक्रम में अपर सचिव टेक्सटाइल, भारत सरकार रोहित कंसल और हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, एमएसएमई, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के बीच एमओयू हस्तांतरित हुआ। यह पार्क केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से तैयार हो रहा है, जिसमें निजी सहभागिता भी होगी। निजी निवेशकों में आदित्य बिड़ला ग्रुप, मेसर्स जीएसएल स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अजुम डेनिम कार्ट एलएनपी, मेसर्स अभिकिम टेक्सटाइल लिमिटेड, मेसर्स एसवीएम, मेसर्स जोसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एमएलके एक्सपोर्ट लिमिटेड और मेसर्स पाथ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड के बीच भी एमओयू हस्तांतरित हुए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!