ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर |
हाइलाइट न्यूज़
सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति पीएम फसल बीमा योजना देगी किसानों को सुरक्षा, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया,भारतीय सेना की शक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का दिल सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति पीएम फसल बीमा योजना देगी किसानों को सुरक्षा, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया,भारतीय सेना की शक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का दिल
Uncategorized English

चुनाव की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ की बैठक

D

Dainik India News

4349 views

जिलाधिकारी द्वारा संवेदनशील बूथ का किया गया निरीक्षण

देवी दयाल सिंह /दीपक
विशेष संवाददाता , मऊ
डी डी इंडिया न्यूज़
मऊ

मधुबन , मऊ । जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ समीक्षा बैठक मधुबन तहसील में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी से मधुबन तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत वनरेबुल एवं क्रिटिकल बूथो के बारे में जानकारी ली गयी, मधुबन विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 471 बूथ है पूर्व में कुल 436 बूथ थे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 1200 से अधिक मतदाताओ के लिए अलग बूथ बनाने के निर्देश के क्रम मे 35 नये बूथ का निर्माण हुआ। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन को निर्वाचन सम्बन्धित सभी कार्याे को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उक्त अवसर पर विधान सभा मधुबन के अन्तर्गत विकलांग मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता के बारे में जानकारी ली गयी, जिसमें 7 हजार से अधिक 80 वर्ष की आयु के मतदाता होने पर संदेह जताते हुए जिलाधिकारी द्वारा इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त जोन एवं सेक्टरो की संख्या के बारें में जानकारी ली गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बड़े  पैमाने पर कराने के निर्देश दिये गये, साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लोगों को जागरूक करें  कि लोग अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर मतदान करें । क्षेत्राधिकारी मधुबन से असलहों  की जानकारी ली एवं शत प्रतिशत असलहों  को जमा कराने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली एवं उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी बूथों  पर बिजली,  पानी, रैम्प, शौचालय आदि के बारे में जानकारी लेते हुए जिस बूथ पर बिजली पानी, रैम्प, शौचालय आदि की कमी है उस बूथ पर व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याें को  सही ढंग से एवं समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये गये। 

बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुधबन तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मधुबन में स्थिति बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर से उससे सम्बन्धित बूथ पर कुल मतदाता की संख्या, विकलांग मतदाता की संख्या, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता की संख्या के बारे में पूछा गया जिसका संतोषजनक जवाब नही देने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए निर्वाचन से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण बिन्दु की जानकारी रखने के निर्देश दिये गये। 

उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुबन उमाशंकर उत्तम, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिहं आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!