ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन नशा उन्मूलन अभियान: पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को राष्ट्रीय सनातन महासंघ का समर्थन नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन दीपोत्सवः सफाई पर ध्यान,  जगह-जगह रहेगा 'मान'-सीएम. जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन नशा उन्मूलन अभियान: पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को राष्ट्रीय सनातन महासंघ का समर्थन नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन दीपोत्सवः सफाई पर ध्यान,  जगह-जगह रहेगा 'मान'-सीएम. जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

19 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक संपन्न

5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ, उत्तर प्रदेश।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक तथा जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कैंप कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में डॉ. बी.के. यादव ने जानकारी दी कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इन अभियानों में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि एवं उद्यान विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी।

यूएनडीपी प्रतिनिधि कामाख्या मौर्य ने बताया कि हीमोग्लोबिन जांच अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत युविन पोर्टल पर 27,800 लोगों का पंजीकरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन के इस अभियान में मऊ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सफाई, जलभराव की रोकथाम, झाड़ियों की कटाई और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने गौ सेवा केंद्रों के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को पशुओं के लिए हरे चारे और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर अधिकारी स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मंदिरों, मूर्ति विसर्जन घाटों और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति के कार्यक्रमों में भी सभी विभागीय अधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी ने विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन कर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, लेखपाल व खंड विकास अधिकारियों को शामिल किया जाए। इसके माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!