ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, • "गुप्त नवरात्रि की समस्त राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं — मां भगवती की कृपा बनी रहे"-जितेन्द्र प्रताप सिंह • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री • श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे राष्ट्र को राममय बनने की तैयारी • तिवारीपुर गांव : नगर निगम द्वारा 100 एकड़ की जमीन पर अटल उद्यान" बनाने के नाम पर 100 ट्रक कूड़ा डंप करवाया • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह • घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, • "गुप्त नवरात्रि की समस्त राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं — मां भगवती की कृपा बनी रहे"-जितेन्द्र प्रताप सिंह • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री • श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे राष्ट्र को राममय बनने की तैयारी • तिवारीपुर गांव : नगर निगम द्वारा 100 एकड़ की जमीन पर अटल उद्यान" बनाने के नाम पर 100 ट्रक कूड़ा डंप करवाया • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया

D

Dainik India News

• 7276 views
आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया कंट्री सेशन में बोले जलशक्ति मंत्री, रिश्तों को मजबूत कर रहा ऑस्ट्रेलिया के साथ बढ़ता व्यापार

यूपी में सुरक्षा, पर्यावरण, कृषि, जल जैसे क्षेत्रों में आस्ट्रेलिया के साथ सकारात्मक पार्टनरशिप: स्वतंत्र देव सिंह

ऑस्ट्रेलिया से करीब 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश है प्रस्तावित, हजारों रोजगार होंगे सृजित

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 11 फरवरी। आस्ट्रेलिया देश के नागरिक विश्व को अपना परिवार मानते हैं। आस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जिसने भारतीय मूल के निवासियों को सम्मान दिया है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, पर्यावरण, कृषि, जल जैसे क्षेत्रों में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एक सकारात्मक पार्टनरशिप है। हमारे बीच व्यापार बढ़ रहा है और निश्चित तौर पर यूपीजीआईएस के माध्यम से हमारे बीच आर्थिक संबंधों को नई शक्ति मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वृंदावन योजना में चल रही यूपीजीआईएस के भारद्वाज हाल में ऑस्ट्रेलिया कंट्री पार्टनर सेशन के दौरान कहीं। इस अवसर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिशन टू इंडिया एचई बैरी ओ फेरल एओ का स्वागत भी किया।

निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार

मंच पर सभी का अभिवादन करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे प्रगतिशील और विकसित देशों में शुमार आस्ट्रेलिया हमारे सबसे अच्छे मित्र देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में आस्ट्रेलिया गया था वहां पर सभी को आमंत्रित कर उनसे संवाद किया था। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ 9 हजार 880 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्तावित है। आस्ट्रेलिया के साथ 6 एमओयू हुए है। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश योगी जी के शासन में तेजी से प्रगति कर रहा है। हमारी सरकारी मशीनरी पूरी तरह से निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए बेझिझक यूपी में निवेश कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी ने आगामी पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, कृषि, इनोवेशन जैसे अनेक क्षेत्र दुनिया के लिए आर्कषण का केंद्र बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उद्यमिता के बढ़ने के लिए पारदर्शी नीतियां और बेहतर कानून व्यवस्था होना आवश्यक है। और पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में बेहतर माहौल बना हुआ है। नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए आस्ट्रेलिया अपना मूल्य योगदान दे सकता है।

डिस्कशन पैनल में यूपी की ग्रोथ पर चर्चा

इससे पहले पैनल डिस्कशन में इंडियन ऑस्ट्रेलियाई उद्यमियों के बीच अनलॉकिंग न्यू अपॉर्चुनिटीज फ़ॉर कोलाब्रेशन विषय पर चर्चा हुई। मैक्वेरी कैपिटल के कंट्री हेड इंडिया और हेड ऑफ इक्विटी इंडिया के एमडी संदीप भाटिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हर प्रोजेक्ट को सम्मान देती है। हम यूपी सरकार के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने को उत्सुक हैं। हमें यहां इंफ्रास्ट्रक्चर से काफी सहूलियत मिली है। मेरी नजर में यूपी के एक्सप्रेसवे वर्ल्ड क्लास हैं। टाटा ब्लू स्कोप स्टील के एमडी अनूप त्रिवेदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कम्पनी के साथ हमारा वेंचर बड़ा हो रहा है। हम रिसोर्ट, एयरपोर्ट, स्कूल्स, स्टेडियम हर जगह काम कर रहे हैं। हमें यूपी में अपनी दूसरी यूनिट शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है। एक्यूसेंसर एंड एडॉर की बिजनेस डेवलपमेंट हेड निखत अंसारी ने कहा कि हम यूपी में कोलाब्रेशन को लेकर उत्साहित हैं। यहां अच्छे एक्सप्रेसवे हैं जहां हमारी टेकनोलॉजी काफी काम आ सकती है। शीला फोम के चेयरमैन और एमडी राहुल गौतम ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फर्म के साथ कोलाब्रेशन को 50 वर्ष हो गए। हम यूपी में ही पैदा हुए और आज यूरोप, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में ग्रो कर रहे हैं। मेरा सुझाव है कि यूपी वालों को ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया वालों को यूपी के साथ गठजोड़ का कोई भी अवसर मिले उसे तुरंत एक्सेप्ट कर लेना चाहिए क्योंकि मुझे यकीन है कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यूपी और लखनऊ भी ऑस्ट्रेलिया जैसे बन सकते हैं। एचसीएल टेक के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट स्वपन जोहरी ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया के साथ इनोवेशन पार्टनर के तौर पर जुड़े हुए हैं और यूपी में वाटर मैनेजमेंट, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्युरिटी, डेटा और 5जी के क्षेत्र में यूपी के लिए डिजाइन और क्षेत्र तलाशने में मददगार हो सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!