ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू • छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे • समाधान योजना के तहत 5 और 6 मार्च को तहसीलों में लगाए जाएंगे कैंप • सात माह में 23 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा:मुख्यमंत्री • अब ड्रोन से घर बैठे मंगवाएं दवाएं और वैक्सीन, भारत में हुई शुरुआत • जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश-सीएम योगी • 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध, लाभ उठायें किसान • संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान • समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू • छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे • समाधान योजना के तहत 5 और 6 मार्च को तहसीलों में लगाए जाएंगे कैंप • सात माह में 23 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा:मुख्यमंत्री • अब ड्रोन से घर बैठे मंगवाएं दवाएं और वैक्सीन, भारत में हुई शुरुआत • जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश-सीएम योगी • 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध, लाभ उठायें किसान • संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

B

Bhargav Bhargav

• 6558 views
मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि फिल्मंे केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं हैं, बल्कि यह लोक जागरूकता, राष्ट्रीय प्रेरणा और समाज को एक नई दिशा देने का माध्यम बन सकती हैं। कला अपने आप में एक स्वप्रदत्त विशिष्ट प्रतिभा होती है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन ऑडिटोरियम में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ फिल्म का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हुए उम्मीद जतायी कि इससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखकर जागरूक होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास भी जुड़ा हुआ है। यह फिल्म हमें इस बात के लिए प्रेरित करती है कि अतीत के बगैर वर्तमान नहीं होता है। लगातार 75 वर्षांे से अतीत की गलतियों का परिमार्जन करते हुए हम आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आए हैं। 75 वर्ष का यह कालखण्ड हम सभी के लिए चिंतन का कालखण्ड है, आत्मावलोकन का कालखण्ड है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगामी 25 वर्ष के कालखण्ड को अमृत काल के रूप में आह्वान किया है। इन 25 वर्षाें में हमें भारत को कहां लेकर जाना है, इस पर अभी से कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करने का प्रयास हम सभी के स्तर से होना चाहिए। राष्ट्रोत्थान के इस अभियान में सभी की भूमिका है।
मुख्यमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव में अपने अभिनय के माध्यम से भारत के अतीत को प्रस्तुत करने के लिए फिल्म के निर्देशक श्री चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, अभिनेता श्री अक्षय कुमार एवं अभिनेत्री सुश्री मानुषी छिल्लर सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म में उत्तर प्रदेश से जुड़े बहुत से स्थान हैं। उनके बारे में भी लोगों के मन में एक जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने फिल्म की टीम के प्रति विश्वास व्यक्त किया कि वह इस प्रकार की रचनात्मक फिल्मों के माध्यम से समाज में एक नई प्रेरणा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास करेगी। उत्तर प्रदेश शासन सकारात्मक रूप से जुड़कर उनका सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने फिल्म के निर्देशक व उनकी टीम को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के उपहार देकर सम्मानित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!