ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिला कारागार के महिला बैरक का किया गया वर्चुअल निरीक्षण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार • यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ • शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” • जिला कारागार के महिला बैरक का किया गया वर्चुअल निरीक्षण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ और वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन संपन्न • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ • नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार • यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ • शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार,

D

Dainik India News

• 12994 views
नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार,

बरसात में हो जा रहा जलभराव, सड़क बन गया तालाब, राहगीर हो रहे परेशान 

दैनिक इंडिया न्यूज। मधुबन, मऊ।

नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नंबर 10 में पांच महीने बीतने के बाद भी इस रास्ते पर इंटरलाकिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है । बताते चले कि इस रास्ते का कार्य डूडा के तहत होना स्वीकृत हुआ है लेकिन पांच महीने पूर्व इस सड़क पर पहले से लगा इंटरलाकिंग ठेकेदार के द्वारा उखाड़ कर छोड़ दिया गया है । मामूली बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर जा रहा है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों में पानी भर जाने से कई जगहों पर सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है इससे लोगों को गड्डों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

अब बरसात में सड़क पर पानी भर जा रहा है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक नाली में जमा रहता है। इस समस्या से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है बल्कि इस सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैलने से इस वार्ड के निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

इस वार्ड के लोगों का कहना है कि गड्डों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर इस सड़क से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। नगर पंचायत से इस रास्ते पर इंटरलाकिंग और जल निकासी की व्यवस्था कराने की कई बार मांग की गई है लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस रोड पर तत्काल इंटरलाकिंग कार्य कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो हम वार्ड वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!